Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले पीएम मोदी-‘हिंदू आस्था को मिटाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस’
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले पीएम मोदी-‘हिंदू आस्था को मिटाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले पीएम मोदी- ‘हिंदू आस्था को मिटाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस ‘

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली के दौरान कहा कि जनजातीय समुदाय की सेवा करना मेरे लिए अपने परिवार की सेवा करने जैसा है। कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण की चिंता कभी नहीं की। कांग्रेस आरक्षण और संविधान के संबंध में झूठ फैला रही है, धर्म आधारित आरक्षण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ है।

     

     

    कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सभी मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी में रातों रात शामिल कर उन्हें आरक्षण दिया। आपका कोटा छीनकर मुसलमानों को देना कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा है। मोदी ने कहा कि जब तक मैं जीवित हूं, मैं दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा। धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ देना हमारे संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है।कांग्रेस हिंदू आस्था को खत्म करने की साजिश में लगी है।

     

    पीएम ने कहा कि मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि वंचित का अधिकार है मोदी उसका चौकीदार है। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा चौकीदार हो किसने अपनी मां का दूध पिया है जो आपका हक छीन सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की  बात कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

     

     

    पीएम ने कहा कि इसमें भी ये दल तुष्टिकरण करते हैं मुझे गाड़ने की बात करते हैं ताकि उनका वोट बैंक खुश हो। पीएम ने कहा कि मैंने बालासाहेब ठाकरे को पास से देखा है। बिहार में चारा घोटाले के आरोपी को कंधे पर घूमा रहे है। पीएम ने कहा कि ये मुझे गाड़ने की बात कह रहे हैं लेकिन ये जनता का विश्वास खो चुके हैं। पीएम ने कहा कि देश की महिलाएं और बहने मेरी रक्षा कवच हैं। पीएम ने कहा कि जीते जी तो क्या मरने के बाद भी मुझे जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:चामी मुर्मू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्मश्री सम्मान से किया सम्मानित
    Next Article धतकीडीह : दुर्गा प्रसाद शर्मा अपने खानदानी जमीन कों बचाने हेतु धरने पर बैठे,न्याय की लगाई गुहार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.