Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20 विश्व कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का लुक आया सामने
    Headlines खेल

    टी20 विश्व कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का लुक आया सामने

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टी20 विश्व कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का लुक आया सामने
    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का लुक सामने आ गया है. एडिडास ने जर्सी को बेहतरीन तरीके से सोशल मीडिया पर प्रेजेंट किया. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर करके टीम इंडिया की जर्सी के लुक का खुलासा कर दिया है. टीम इंडिया की जर्सी दो में प्रमुख रंग है. नीला और लाइट ऑरेंज है. जर्सी के कंधों का रंग लाइट ऑरेंज हैं. फ्रंट और बैक का रंग स्काई ब्लू है.

     

     

    20 सेकेंड के वीडियो के जरिए एडिडास ने टी 20 विश्व कप के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी को दिखाया है. वीडियो की शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. वह लाइट ऑरेंज हूडी और उसी रंग की टोपी लगाए नजर आ रहे हैं. वीडियो में रविंद्र जडेजा कुलदीप की उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं.

     

    ऐसा लग रहा है कि कुलदीप की उंगली में चोट लग गई है. कुलदीप भी हूडी पहने नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में एक हेलीकॉप्टर की एंट्री होती है जो टीम इंडिया की जर्सी टांगे हवा में उड़ रहा है.टीम इंडिया की जर्सी का मेन स्पॉन्सर ड्रीम 11 है. दूसरा स्पॉन्सर एडिडास है. जर्सी के सेंटर पर ड्रीम 11 व्हाइट से लिखा है. उसके नीचे रेड कलर में टीम इंडिया लिखा है.

     

     

    ड्रीम 11 के ऊपर लेफ्ट साइड एडिडास तो दूसरी और बीसीसीआई का लोगो बना हुआ है. भारतीय टीम की जर्सी के कॉलर में तिरंगे का रंग है. हेलिकॉप्टर हवा में टीम इंडिया की जर्सी पहाड़ों में लहराता हुआ आगे बढ़ता दिखा रहा. कप्तान रोहित शर्मा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा जर्सी को देखे जा रहे हैं.

     

     

    एडिडास ने कैप्शन में लिखा कि वन जर्सी. वन नेशन. प्रेजेंटिंग द न्यू टीम इंडिया टी 20 जर्सी. कंपनी ने आगे लिखा कि इस जर्सी को आप 7 मई सुबह 10 बजे से खरीद सकते हैं. यह एडिडास के स्टोर पर उपलब्ध होगी. इसे ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतकनीकी समस्या के कारण सुनीता विलियम्स तीसरी बार नहीं जा सकीं अंतरिक्ष
    Next Article लोकसभा चुनाव: 11 राज्‍यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

    Related Posts

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.