अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
तेघड़ा , बेगूसराय:5 मई रविवार को गोलीबारी कर लोगों के बीच दशक फैलाने के मामले में डीएसपी रविंद्र रविंद्र मोहन प्रसाद के निर्देश पर फुलवड़िया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह एवं तेघड़ा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के संयुक्त कार्रवाई के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को मघुरापुर विचला टोला सामुदायिक भवन पर से दो देशी पिस्टल एवं सात जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने सोमवार की सुबह 9:30 बजे अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से घटना का खुलासा किया। मामला फुलवड़िया थाना क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि 5 मई रविवार को फुलवड़िया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह के मोबाइल पर सूचना मिला कि उनके थाना क्षेत्र के बगराहाडीह के रवि कुमार के घर पर दहशत फैलाने के लिए। सत्यम कुमार उर्फ फुड्डू उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता अनिल सिंह सा0 हसनपुर चकदाहा टोला वार्ड संख्या 3 , अनुराग कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता जगन्नाथ सिंह सा0 बजलपुरा वार्ड संख्या 13 दोनों थाना तेघड़ा जिला बेगूसराय दोनों अंधाधुंध गोली फायरिंग करके स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर BR33F-8299 के साथ भागा है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम मघुरापुर बिचला टोला सामुदायिक भवन पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल सात जिंदा कारतूस एवं एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर से दो खोखा बरामद किया गया है। दोनों अपराधी के विरुद्ध तेघड़ा थाना करंट संख्या 121/21 दिनांक 5 /5/ 2024 धारा 25(1- b)a/26( 1 )/35 आर्म्स एक्ट फुलवड़िया थाना कांड संख्या 57 /24 दिनांक 25/ 5./2024 धारा 341 /323/307/504/ 506/447 /34 भारतीय दंड बि 0 27 आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। और दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम के खिलाफ तेघड़ा थाना कांड संख्या 242/ 21 दिनांक 3/ 8 / 2021 धारा 379/ 385/34 के तहत पूर्व में भी मामला दर्ज है। वहीं दूसरे अभियुक्त अनुराग कुमार के विरुद्ध तेघड़ा थाना कांड संख्या 300 / 21 दिनांक 7./10./2021 धारा 307/ 302/212/ 115/120 बी/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट
दूसरा तेघड़ा थाना कांड संख्या 83/24 दिनांक 2/4 /2024 धारा 341/ 327/ 504/ 506 /34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां आम नागरिकों में पुलिस के प्रति आशा और विश्वास जगह है वही अपराधिक तत्वों के बीच हरकंप मचा हुआ है।