Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के बयान पर पूर्व एम एल सी रजनीश कुमार ने दिया जबाव।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के बयान पर पूर्व एम एल सी रजनीश कुमार ने दिया जबाव।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के बयान पर पूर्व एम एल सी रजनीश कुमार ने दिया जबाव।

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगुसराय:लोकसभा चुनाव की सर गर्मियों के बीच बेगूसराय लोकसभा सीट एक बार फिर हॉट सीट बनता जा रहा है। और खासकर इसमें स्थानीय स्तर के नेताओं के बीच मनमुटाव की बातें सामने आ रही है। जी हां यह हम नहीं कर रहे बल्कि बीजेपी के पूर्व एमएलसी सह बीजेपी के बेगूसराय से नेता रजनीश कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता कर जेडीयू के परबत्ता विधायक डॉ संजीव पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
    रजनीश कुमार ने कहा है कि आज बछवाड़ा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम था और कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत भी किया था । लेकिन इसी बीच उनके एक नजदीकी रिश्तेदार की मौत हो गई और सूचना मिलने के बाद वह मंच संचालक से अनुमति लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। लेकिन इसी बीच परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव का आगमन मंच पर होता है और जब उन्हें बोलने के लिए बुलाया जाता है तब उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जो भाजपा के गद्दार थे वह मेरे आते ही मंच छोड़कर चले गए।
    इतना ही नहीं बिना नाम लिए उन्होंने पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार पर इशारा करते हुए कहा कि पूर्व सांसद भोला सिंह एवं गिरिराज सिंह के चुनाव के समय उनके द्वारा भीतर घात किया गया था। इसी बात का खंडन करते हुए रजनीश कुमार ने कहा है कि किसी पर आरोप लगाने से पहले डॉक्टर संजीव को स्वयं अपने दामन में झांकना चाहिए था । रजनीश कुमार ने कहा है कि हाल के दिनों में यह आरोप लगे थे कि नीतीश सरकार को गिराने के लिए डॉक्टर संजीव के द्वारा कई उपाय किए गए थे और धनबल का एवं बाहुबल का प्रयोग किया गया था और इसको लेकर डॉक्टर संजीव पर मामला भी दर्ज हुआ है जिसकी जांच चल रही है।
    साथ ही साथ उन्होंने पूर्व की बात दोहराते हुए कहा की एमएलसी चुनाव के दौरान डॉ संजीव के द्वारा गठबंधन धर्म का पालन भी नहीं किया गया था और लगातार रजनीश कुमार के विरोध में प्रचार प्रसार किए गए थे। हाल के दिनों में जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यक्रम परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में आयोजित था तो उन्होंने मंच का बहिष्कार किया और कार्यक्रम में शरीक भी नहीं हुए ।
    इतना ही नहीं अपने भाई राजीव जो कांग्रेस से एमएलसी हैं से मिलकर लगातार खगड़िया में एनडीए प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं और आज भी उन्होंने चुनावी मंच से भीतर घात करते हुए अपने चरित्र का प्रदर्शन किया है।र जनीश कुमार ने कहा है कि फिलहाल इसकी शिकायत बेगूसराय के बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह से कर दी गई है तथा अब वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी करेंगे। रजनीश कुमार ने कहा अगर इसी तरह से डॉक्टर संजीव बयान बाजी करते रहे तो इसका असर एनडीए गठबंधन पर एवं आने वाले चुनाव पर पड़ेगा इसलिए एनडीए के पदाधिकारी को इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रमिक दिवस के अवसर पर संभव संस्था ने श्रमिक महिलाओं के बीच बांटा टिफिन, गमछा और फल
    Next Article प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे के मायने

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.