Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: पोरबंदर में अमित शाह ने की रैली, आतंकवाद-नक्सलवाद को खत्म करने की दी गारंटी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात: पोरबंदर में अमित शाह ने की रैली, आतंकवाद-नक्सलवाद को खत्म करने की दी गारंटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गुजरात: पोरबंदर में अमित शाह ने की रैली, आतंकवाद-नक्सलवाद को खत्म करने की दी गारंटी
    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया. गृह मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर देंगे. वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनाएंगे.

     

     

    मनसुख मंडाविया के समर्थन में अमित शाह ने की रैली

    अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया के समर्थन में पोरबंदर में रैली की. गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि इस कदम से कश्मीर में खून का नदियां बह जाएगी.

     

     

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अमित शाह ने कहा, पिछले पांच वर्षों में खून की नदी तो दूर, किसी ने वहां पत्थर फेंकने तक की हिम्मत नहीं की. पीएम मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया. जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब कोई भी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर जाता था और यहां बम विस्फोट को अंजाम देता था.

     

    भाजपा नेता ने आगे कहा, जब पाकिस्तान ने पुलवामा और उरी पर हमला किया तब वे भूल गए थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं. दस दिनों के भीतर, पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की मिट्टी से आतंकवाद को ही खत्म कर दिया.

     

     

    नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने की अपील

    इस दौरान शाह ने रैली में मौजूद लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने का काम किया. अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर छोड़ दिया था. वहीं पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है. अमित शाह ने गारंटी दी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे पायदान पर ले आएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला: किसान के द्वारा अनोखी पहल ,हरा-लाल साग के थीम पर मतदाता जागरूक का संदेश दिया ,लिखा VOTE 2024
    Next Article झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झटका, भूमि घोटाले मामले में अदालत का अंतरिम जमानत देने से इनकार

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.