Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Movie Review: बाप के आतंक से मां को छुड़ाने की लड़ाई- मैं लड़ेगा
    Headlines सिनेमा

    Movie Review: बाप के आतंक से मां को छुड़ाने की लड़ाई- मैं लड़ेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    Movie Review: बाप के आतंक से मां को छुड़ाने की लड़ाई- मैं लड़ेगा

    Movie Review- मैं लड़ेगा
    कलाकार- आकाश प्रताप सिंह , वल्लारी विराज , गंधर्व दीवान , अश्वथ भट्ट , सौरभ पचौरी , दिव्य खरनारे और राहिल सिद्दीक आदि
    लेखक- आकाश प्रताप सिंह
    निर्देशक- गौरव राणा
    निर्माता- अक्षय भगवानजी और पिनाकिन भक्त
    रिलीज- 26 अप्रैल 2024
    रेटिंग- 3.5/5

    ‘लाइफ आपको जब भी नॉकआउट करके नीचे गिरा दे ना, तो आपको गिरे नहीं रहना है, हर बार वापस उठना है और फिर से लड़ना है।’ गौरव राणा निर्देशित फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ का यह डायलॉग ही अपने आप में फिल्म के सार को बयान करने के लिए काफी है।

     

     

     

    फिल्म की कहानी आकाश प्रताप सिंह (आकाश प्रताप सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। पढ़ाई-लिखाई में होनहार आकाश घर में अपने पिता (अश्वथ भट्ट) द्वारा अपनी मां (ज्योति गौबा) पर की जाने वाली घरेलू हिंसा के कारण बहुत दुखी है। घर में वो और उसका एक छोटा भाई भी है, जो मां को बेरहमी से पिटते देख सहमे-सहमे रहते हैं। घरेलू हिंसा से दूर रखने और पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने के लिए आकाश को उसके नाना और मां मिलिट्री स्कूल के हॉस्टल में पढ़ने भेज देते हैं। वहां आकाश खुद को नए सिरे से तलाश करता है।

     

     

    दुबला-पतला और डरपोक आकाश बॉक्सिंग सीखकर गोल्ड मेडल लाने की एक ऐसी चुनौती को अपनाता है, उसकी मां के नाना-नानी के घर आ जाने के बाद उसके पिता ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च नहीं देने की धमकी दी है। इसलिए आकाश यह जिम्मेदारी खुद पर लेकर अपनी मां को गर्व महसूस करवाना चाहता है। उसके इस मिशन में उसका साथ देता है हॉस्टल का बॉक्सर गुरनाम (गंधर्व दीवान), उससे प्रेम करने वाली गौरी (वल्लरी विराज) और उसके दोस्त।

     

    निर्देशक गौरव राणा की ये फिल्म अच्छी नीयत के साथ बनाई हुई साफ-सुथरी फिल्म है, जहां किसी भी इमोशन या एक्शन को ओवर द टॉप नहीं किया गया है। मुक्केबाजी के सीन्स में कच्ची भावनाओं को कुशलता से जोड़ा गया है। फिल्म प्रेरणा देती है, असंभव को संभव बनाने की, मगर 2 घंटे 28 मिनट की लंबाई और स्क्रीनप्ले फिल्म में बाधा उत्पन्न करता है। फिल्म अगर 20 मिनट छोटी होती, तो ज्यादा इंपैक्ट छोड़ती, मगर इसके बावजूद कहानी और किरदारों की सरलता दर्शक को आकर्षित करती है।

     

     

    आकाश प्रताप सिंह का अभिनय उनकी निरीहता से लेकर बॉक्सर बनने की जर्नी तक बांधे रखता है। उनका अनकन्वेंशन लुक इस फिल्म में उनके किरदार को मजबूत बनाता है, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने डर, गुस्से और जुनून के सभी भावों को खूबसूरती से जीने का काम किया है। पिता के रूप में अश्वथ भट्ट और मां के किरदार में ज्योति गौबा जंचते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:तीन दिनों के पूजा अर्चना के बाद 48 घंटे तक हरि कीर्तन का आयोजन
    Next Article टीवी सीरियल तारक मेहता के सोढ़ी ,5 दिन से लापता, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का मामला

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.