Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 90.3 फीसदी बच्चे पास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 90.3 फीसदी बच्चे पास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 90.3 फीसदी बच्चे पास
    रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 90.3 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं. जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने इसकी घोषणा की है. रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है, 91% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 89.70% लड़के सफल हुए हैं.

     

     

    रिजल्ट जारी करते हुए जैक के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने कहा कि इस बार माध्यमिक परीक्षा 06 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी. जिसमें 4 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिसमें 3,38,358 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. कुल 90.3 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 2,05,110 बच्चे प्रथम श्रेणी से सफल हुए हैं. जो कुल सफल छात्रों का 54.20% है.

     

     

    जैक अध्यक्ष ने कहा कि इस बार जैक कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने में सफल रहा है. कम समय में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि कम समय में परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर उन्हें खुशी हो रही है. नतीजे करीब 30 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं.

     

     

    इस दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि 2023 और 2024 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एक साथ सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94.03 फीसदी रहा है. 94 फीसदी के साथ हजारीबाग दूसरे, गिरिडीह तीसरे, 93.23 फीसदी के साथ लातेहार चौथे और 92.52 फीसदी के साथ कोडरमा पांचवें स्थान पर है. सबसे खराब रिजल्ट देवघर का रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी जमशेदपुर नाम के फेक फेसबुक आईडी से जिलावासियों को सतर्क रहने की अपील, किसी तरह के झांसे में नहीं आएं, किसी भी एकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं करें
    Next Article पुलिस और प्रशासन जनता का भरोसा रखने में कामयाब रहे : सुधीर पप्पू

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.