Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी रिफ़ाइनरी में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर किया गया याद।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बरौनी रिफ़ाइनरी में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर किया गया याद।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगुसराय: भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती 14 अप्रैल 2024 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में मनाई
    गई। सुबह में प्रभातफेरी के उपरांत, टाउनशिप स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर श्री सत्य प्रकाश,कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित को संबोधित करते हुए उन्होने कहा, “बाबा साहब की जिंदगी की पटकथा की खूबसूरती यही थी कि उन्होंने अपने जीवन में न सिर्फ अपने तमाम अपमानों से कहीं ज्यादा सम्मान हासिल किया बल्कि जिन स्थितियों से उन्हें गुजरना पड़ा, बाद में उन्हे उन स्थितियों के उन्मूलन का जरिया बनने का गौरव भी हासिल हुआ। एक संपूर्ण व्यक्तित्व, आर्थिक नियोजन और भारत के संविधान को लिखने के अलावा, वह महिलाओं और श्रमिकों के समान अधिकारों के प्रबल समर्थक भी थे। उन्होंने कहा था, ” मैं एक समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति की डिग्री से मापता हूं।” डॉ अंबेडकर एक मिसाल है, और सभी बच्चों और
    युवा पीढ़ियों को उनसे प्रेरित होने के उद्देश्य से हमने टाउनशिप में उनकी आदमकद प्रतिमा को स्थापित किया है। आइए हम।सभी बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लें और एक सुंदर, समतामूलक, उन्नत और खुशहाल समाज और देश का निर्माण करें। बरौनी रिफाइनरी इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न सीएसआर और सीईआर पहलों के माध्यम से कई अवसर प्रदानकर रही है।”बीआर टाउनशिप के बच्चों ने डॉ. अम्बेडकर की याद में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 100 से अधिक
    गरीब महिलाओं और पुरुषों को साड़ी, धोती और टी-शर्ट प्रदान की गई। साथ ही आसपास के गांवों के गरीब परिवारों के बच्चों को किताबें और स्टेशनरी भी बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ, बरौनी रिफाइनरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री ए के सिंह, डबल्यूपी, बीटीएमयू, श्री संजीव कुमार, जीएस, बीटीएमयू, श्री प्रगति कुमार, कोषाध्यक्ष, आईओओए, महाप्रबंधक गण, अन्य कर्मचारीगण तथा एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के सलाहकार रतन सिंह का निधन
    Next Article बरौनी रिफाइनरी ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को दी श्रद्धांजलि।

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.