Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया
    नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 25 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है. भले ही इस मैच को हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन एक बार फिर बेंगलुरु ने फैंस का दिल जीत लिया. इस हाईस्कोरिंग मैच में RCB ने 288 रनों का पीछा किया और 262 के स्कोर तक पहुंच गई.

     

    सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े थे. ये पार्टनरशिप आगे बढ़ती, इससे पहले मयंक मार्कंडे ने कोहली को 42(20) के स्कोर पर ही आउट कर दिया. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की जगह खेल रहे विल जैक्स 7, रजत पाटिदार 9 और सौरव चौहान शून्य पर ही आउट हो गए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस 28 गेंद पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रन बनाने में कामयाब रहे.

     

     

    महिपाल लोमरोर 19 पर आउट हुए. अनुज रावत 25 पर नाबाद लौटे. RCB की पारी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे दिनेश कार्तिक. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 83 रन ठोक दिए. 237 की स्टाइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. पूरी कोशिश के बाद भी आरसीबी 262/7 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. नतीजन, 25 रन से ये मैच हार गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और बेंगलुरु को 288 रनों का लक्ष्य दिया था. हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी की. तभी अभिषेक 34(22) के स्कोर पर आउट हो गए. लेकिन ट्रेविस हेड डटे रहे और सिर्फ 39 गेंदों पर ही सेंचुरी लगा दी. हेड ने अपनी पारी में 41 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के भी लगाए.

     

     

     

    हेड के अलावा, हेनरिक क्लासेन ने भी क्लासी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. एडेन मार्करम ने नाबाद 32(17) और अब्दुल समद ने 37(10) रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह SRH ने 20 ओवर में 287 रन बना दिए. इसी के साथ हैदराबाद का ये टोटल आईपीएल का सबसे बड़ा टीम टोटल बन गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोटरी क्लब का दो दिवसीय रायला – उड़ान 20 और 21 को
    Next Article राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई

    Related Posts

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    September 4, 2026

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.