Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र का विकास संभव है : सचिन मेहता
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र का विकास संभव है : सचिन मेहता

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़हारा, बेगूसराय :किऊल गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अमित ठाकुर एवं संचालन सचिन मेहता ने किया। उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहब की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। मौके पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि पूरा देश बाबा साहब के लिखे संविधान पर चल रहा है। हमें उनके बताए मार्गों पर चल कर उनके सपनों को पूरा करना है और देश का विकास करना है। बच्चों के बीच किताब, कलम, कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। अमित ठाकुर एवं गोविंद आर्य ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ी तोड़कर, भारत लगभग 200 सालों बाद आजाद हुआ, लेकिन देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कानून की जरूरत थी, इस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान का गठन किया गया और बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बनें। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद , राष्ट्रवादी विचारक जितेंद्र कुमार, कृष्णा मुरारी कुमार , गौतम कुमार, संजय कुमार, रंजीत पासवान गोलू कुमार, सौरभ, कल्पना एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार दिनों तक चलने वाला चैती छठ महापर्व संपन्न,धनबाद में किन्नर समुदाय ने भी छठ व्रत का अनुष्ठान किया
    Next Article चाईबासा: रामनवमी पर्व को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल किया और शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    Related Posts

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.