Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल

    उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल ने पिछले दिनों लखनऊ में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल को किया सम्मानित

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने किया सम्मानित
    झारखंड के अधिवक्ता जगत और न्यायिक क्षेत्र में राजेश कुमार शुक्ल का नाम बड़े ही आदर और श्रद्धा से लिया जाता है आज झारखंड में अधिवक्ताओं की सबसे अधिक कल्याणकारी योजनाएं चलती है और उन सबके प्रणेता झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ही है जिन्होंने इन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के हजारों अधिवक्ताओं का इलाज कराना उन्हें हर तरह से सहयोग करने के दायित्व को श्री शुक्ल ने बखूबी निभाया। अपने 11 बर्ष 3 महीने के झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के शानदार कार्यकाल में श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं के हितों का हमेशा ख्याल रखा। रात हो या दिन अधिवक्ताओं के सुख दुःख में श्री शुक्ल सदैव खड़े रहे। इसीलिए श्री शुक्ल का अधिवक्ता जगत विशेष सम्मान करता है। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव और कुशल मार्गदर्शक है जिन्होंने राज्य के जिस अधिवक्ता जहाँ जरुरत महसूस हुई श्री शुक्ल ने बढ़ चढ़कर पूरी मदद की है, युवा अधिवक्ता भी श्री शुक्ल के साथ मजबूती से खड़े रहते है। देश के आठ राज्यो में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से अधिवक्ता संगठनों ने सम्मानित किया है।

     

     

    पिछले दिनों बार कौंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं पर सेमिनार में जिसमे बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन, सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्र मुख्य अतिथि थे उसमें झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल को अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्र तथा उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री शिवकिशोर गौड़ ने सम्मानित किया तथा श्री शुक्ल के कार्यो की सराहना किया। इस कार्यक्रम में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में देश के अधिवक्ताओं को संबोधित भी किया था। इस सेमिनार में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सभी सदस्य तथा देश के विभिन्न राज्यों के स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन उपस्थित थे।

     

     

     

    सेमिनार में उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़ ने श्री शुक्ल के कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अधिवक्ताओं की मदद हर तरह से करने के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौन्सिल की तरफ से आभार जताया ।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अब बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए। राज्य सरकारो से बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन होना चाहिए। सेमिनार में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री श्री नाथ त्रिपाठी और बिहार स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री रमाकान्त शर्मा ने भी अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार व्यक्त किया।

     

    पिछले दिनों लखनऊ में उत्तरप्रदेश स्टेट बार कौंसिल द्वारा सम्मानित होते झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल।सम्मानित करते बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र, और उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री शिवकिशोर गौड़ और वाईस चेयरमैन श्री अनुराग पांडेय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआई ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड सस्टेनेबिलिटी” थीम पर डॉक्टोरल कोलोक्वियम 2024 की मेजबानी की
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़ती गर्मी को मद्देनजर पानी टैंकर की संख्या को बढ़ाने एवं‌ जुस्को के पानी टैंकर को दो से ज्यादा ट्रिप करने की मांग की

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.