Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: रामनवमी महोत्सव एवं शोभायात्रा की सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर के कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, 18 अप्रैल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा समिति धूमधाम से निकालेगी भव्य शोभायात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: रामनवमी महोत्सव एवं शोभायात्रा की सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर के कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, 18 अप्रैल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा समिति धूमधाम से निकालेगी भव्य शोभायात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: रामनवमी महोत्सव एवं शोभायात्रा की सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर के कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, 18 अप्रैल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा समिति धूमधाम से निकालेगी भव्य शोभायात्रा

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में भव्य रूप से श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकालने की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर शुक्रवार को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में सम्पन्न हुई। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के तमाम पदाधिकारियों के संग नवगठित सातों जोन के प्रभारी एवं सह प्रभारी समेत पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया। बैठक में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर मंथन की गयी। बताया गया कि शोभायात्रा को पूरे भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से निकालकर सामाजिक सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवनशैली व अनुशासित आदर्श को अपनाते हुए श्री रामनवमी शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़कर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

     

     

     

    इस दौरान तय किया गया कि 18 अप्रैल को विजयदशमी की शोभायात्रा जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलेगी। बैठक में मौजूद अखाड़ा समिति के लाइसेंसी एवं पदाधिकारी ने रामनवमी शोभायात्रा से संबंधित समस्याओं के मद्देनजर सुझावों से अवगत कराया। इस दौरान सोनारी क्षेत्र में बिजली के झूले हुए तारों को अब तक नही हटाने, बसंत टॉकीज के समीप साकची शहीद चौक पर ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था, घाटों की पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की सुदृढ व्यवस्था, भालूबासा चौक, रेलवे चौक में सुदृढ बैरिकेडिंग, शोभायात्रा के सभी मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस की तैनाती पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि

     

     

     

    घाटों की साफ-सफाई अंतिम चरण में है। इसके साथ ही सभी घाटों पर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं संरक्षक नीरज सिंह ने नवनियुक्त तमाम पदाधिकारी एवं सातों जोन में नवगठित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

     

     

    बैठक के दौरान मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संयोजक रामबाबू सिंह, संरक्षक रामबाबू तिवारी, नीरज सिंह, भीष्म सिंह, अजय रजक, महेश खीरवाल, दिवाकर सिंह, भास्कर मुखी, अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, नंदज सिंह,

     

     

     

    अशोक सिन्हा, धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक कुमार, शंभु मुखी, प्रेम झा, सतीश मुखी, शिवशंकर सिंह, राजू वाजपेयी, कृष्णा पात्रो, सत्येंद्र कुमार, विष्णु महानन्द, जितेंद्र यादव, बलराम रजक, केवी नरसिम्हा राव, अनमोल वर्मा, संतोष सिंह, अपूर्वा पाल, अरविंद सिंह, मोनू तिवारी, समीर राज, शंकर राय, राजू यादव, विक्की सोना, किशोर साहू, संतोष कालिंदी, विजय वर्धा, रंजन पांडेय, मोनू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है
    Next Article लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पूर्व हर साल विधायक सरयू राय करते हैं व्यवधान उत्पन्न: सूर्य मंदिर कमेटी

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.