Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन और कॉमेडी से भरी है फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां
    Headlines सिनेमा

    एक्शन और कॉमेडी से भरी है फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक्शन और कॉमेडी से भरी है फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां
    ऐक्टर: अक्षय कुमार,टाइगर श्रॉफ,अलाया एफ,मानुषी छिल्लर,सोनाक्षी सिन्हा,रोनित रॉय,मनीष चौधरी
    डायरेक्टर : अली अब्बास जफर
    श्रेणी: Hindi, Action, Comedy
    अवधि:2 Hrs 44 Min

     

     

    अली अब्बास ज़फर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर ने अपने जादू से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था. लंबे समय के बाद, ऐसी एक्शन-पैक्ड फिल्म का इंतजार सबको था . फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है और इसमें ऑडियंस को कुछ नया और अनदेखा एक्शन देखने को होगा जो दर्शकों को पूरी फिल्म के दौरान अपनी सीट पर बांधे रखेगा.ऐसा एक्शन आज से पहले भारतीय सिनेमा में पहले नहीं देखा गया जो इस फिल्म को मस्ट वॉच बनाता है.

     

     

    कहानी- फिल्म की शुरुआत में सेना के जवानों की टुकड़ी एक बहुत ही कीमती पार्सल सुरक्षित जगह लेकर जा रही होती है। यह पार्सल इतना कीमती है कि अगर गलत इंसान के हाथ लग जाए तो दुनिया में युद्ध छिड़ सकता है। पूरा हिंदुस्तान तबाह हो सकता है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत शील्ड करन कवच इजाद कर लिया है, जो युद्ध होने पर भारत को ढक लेगा और दुश्मन की मिसाइलों को नेस्तानाबूत कर देगा। तभी इस टुकड़ी पर होता है हमला और एक भारी भरकम कद-काठी वाला मास्क मैन जवानों को मौत के घाट उतारकर कवच अपने कब्जे में कर लेता है। तब कर्नल आजाद (रोनित रॉय) बताते हैं कि इस साइकोपैथ से उनके बड़े मियां छोटे मियां यानी उनके दो कोर्ट मार्शल की सजा पा चुके जवान कैप्टन फिरोज उर्फ फ्रेडी (अक्षय कुमार) और कैप्टन राकेश उर्फ रॉकी (टाइगर) ही निपट सकते हैं। अब फ्रेडी और रॉकी, मास्क मैन को रोककर पार्सल हासिल कर पाते हैं या नहीं? यह देखने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

     

     

    फिल्म में एक्शन भर-भर के है। इतना कि कभी-कभी लगता है कि हम फिल्म में एक्शन नहीं, एक्शन में फिल्म देख रहे हैं। मगर मशीन गन, टैंक, मिसाइल्स और भांति-भांति प्रकार के अत्याधुनिक हथियारों के धूम-धड़ाके में कहानी पूरी तरह नदारद है।

     

     

    पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी शानदार एक्टिंग की वजह से उनके विलेन का किरदार और भी रोचक बन गया है. मानुषी छिल्लर ने कुछ साहसी स्टंट करने की क्षमता से दर्शकों को सरप्राइज कर दिया. अलाया एफ के परफॉर्मेंस में आपको कॉन्फिडेंस नजर आता है . दोनों एक्ट्रेसस की अनुभवी अभिनेताओं के साथ अपनी पकड़ बनाने की क्षमता इंडस्ट्री में उनके फ्यूचर के लिए अच्छा संकेत है. रोनित बोस रॉय और सोनाक्षी सिन्हा अपनी भूमिकाओं में परफेक्ट हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणाः स्कूली बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, सरकारी छुट्टी होने पर भी खुला था स्कूल
    Next Article छिनतई के बाद युवक की हत्या, शव को पेड़ पर टांगा

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.