Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर भव्य मेला की तैयारी आरंभ।
    धर्म बिहार बेगूसराय

    श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर भव्य मेला की तैयारी आरंभ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता पूजा सिंह की रिपोर्टस

    साहेबपुर कमाल: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सनहा परोरा बजरंग चौक पर स्थित श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर भव्य मेला की तैयारी शुरू हो गई है। पुरे जिलेभर में इस मंदिर की एक बड़ी विशेषता है जहां माता दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ भारत माता की भी पूजा की जाती है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंकज झा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार 9 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। आज से मंदिर में पुरे विधि विधान पूजा अर्चना के साथ कलश की स्थापना हो गई है। नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना से उपासना की जायेगी। इस बार माता रानी घोड़े पर विराजमान होकर हर घर में पधारी हैं। चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। पंडित जी कहा कि जब माता घोड़े पर सवार होकर आती है तो उसे ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में समाज और राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। मेला की तैयारी को लेकर मंदिर समिति के सदस्य रंजीत सिंह बताया कि आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ हुआ है। नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। रामनवमी के बाद दो दिवसीय भव्य मेला का अयोजन किया गया है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पुरी व्यवस्था के मेला किया जायेगा। प्रत्येक तरह के मिठाई खिलौने की दुकान व झूले लगाया जाएगा। मेला में आए हुए श्रृद्धालुओं को कोई दिक्कत परेशानियों का सामना करना न पड़े इसके लिए निगरानी कमिटी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजरंग चौक पर 1983 में श्री श्री 108 चैती दुर्गा मंदिर की स्थापना स्वर्गीय रामजी सिंह के द्वारा किया गया था।1983 से लेकर 2022 तक स्वर्गीय रामजी सिंह ने चैती दुर्गा मंदिर व मेला में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनकी योगदान को कभी कोई भुला नहीं सकता। उनकी याद हमलोंगो को हमेशा रहेगी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष भिखारी सिंह सदस्य रमेश सिंह उर्फ (दादा भाई) कृष्णनंद सिंह (डीलर)बिहारी साह हरदेव साह कोषाध्यक्ष जितेंद्र झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगुसराय ने मुजफ्फरपुर को 5 विकेट से पराजित किया।
    Next Article पार्टियों की रणनीति- यूथ और बूथ प्रबंधन से होगी जीत और हार:शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    July 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, भारत बना चुनिंदा देशों में शामिल

    July 17, 2026

    स्पा सेंटरों की सच्चाई: ठाणे में महिला एजेंट का भंडाफोड़, दो युवतियों को रेस्क्यू

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.