पूजा सिंह की रिपोर्ट
साहेबपुरकमाल :थाना क्षेत्र कृष्ण सेतू से पहले रविवार की सुबह ई-रिक्शा और बोलेरों की टक्कर में ई-रिक्शा पे सवार की मौत हो गयी।जिसका पहचान मुंगेर निवासी भोला सहनी के लगभग 50 वर्षीय पुत्र ईनो सहनी के रूप में हुआ है।ईनो सहनी के पत्नी ने बताया कि गाँव /थाना नया गाँव प्रखंड मटिहानी बेटी के यहाँ रहकर मछली का जलकर चलता था । सुबह घर आ रहे थे, फोन आया कि टक्कर हो गया है सो ईनो सहनी की मौत हो गया है।चालक बाल्मीकि साह गंभीर रूप से घायल हो गया इसका इलाज साहेबपुर कमाल प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हुआ।शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौप दिया।

