Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, VIP 3 सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, VIP 3 सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, VIP 3 सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
    पटना: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी महागठबंधन में शुक्रवार को शामिल हो गए. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं. 26 सीट आरजेडी लड़ेगी जिसमे से 3 सीटें मुकेश सहनी को दे रहे हैं. गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट आरजेडी ने अपने कोटे से VIP को दी है.

     

    तेजस्वी ने कहा कि हमारा एक मजबूत गठबंधन है. हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही नहीं रहेगा, विधानसभा चुनाव में भी रहेगा.प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने मुकेश सहनी को बड़े भाई कहकर संबोधित किया. तेजस्वी ने कहा, ‘मुकेश सहनी आज महागठबंधन में शामिल हुए हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. बिहार के हित के लिए उन्होंने बड़ा निर्णय लिया है.

     

     

    हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि साथ लेकर चलें और सम्मान दें. जैसा महागठबंधन ने ऐलान किया था कि 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 3 सीटें हम आरजेडी कोटे से उनकी पार्टी को दे रहे हैं. ये सीटे हैं- गोपालगंज, झंझारपुर और तीसरी सीट मोतिहारी है.’

     

     

    तेजस्वी ने आगे कहा, ‘वीआईपी भले ही अलग पार्टी हो लेकिन हम मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. ये मजबूत गठबंधन आगे बिहार के भविष्य को देखते हुए केवल लोकसभा में ही नहीं, बल्कि आगे आना वाला जो विधानसभा होगा, उसमें भी रहेगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगला हाट, एसपीजी स्कूल एवं जेवियर स्कूल के पास संचालित चिकन एवं मीट दुकानों का निरीक्षण किया
    Next Article छत्तीसगढ़ : ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, 3 किलोमीटर तक रास्ता ब्लॉक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.