Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक, नेताओं नाराजगी दूर कर सभी 14 सीटों को जीतने पर मंथन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    रांची में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक, नेताओं नाराजगी दूर कर सभी 14 सीटों को जीतने पर मंथन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक, नेताओं नाराजगी दूर कर सभी 14 सीटों को जीतने पर मंथन

    आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी।

    रांचीः चुनावी रण में झारखंड की सभी 14 सीट जीतने के लिए एनडीए रणनीति बनाने में जुटा है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक में एक तरफ जहां टिकट बंटवारा को लेकर नाराज चल रहे पार्टी नेताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश की जा रही है. वहीं दूसरी ओर एनडीए की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर फोकस किया जा रहा है.

     

    बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही इस बैठक में बीजेपी और आजसू के सभी बड़े नेता मौजूद हैं. बैठक में जो नेता मौजूद हैं उनमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अर्जुन मुंडा, दीपक प्रकाश, वीडी राम, रवींद्र राय, संजय सेठ, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, ढुल्लू महतो, सुनील सिंह, पीएन सिंह, सुदर्शन भगत, अमित मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता हैं. आजसू की ओर से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और विधायक लंबोदर महतो उपस्थित हैं. बैठक में हालांकि निशिकांत दुबे, मनीष जायसवाल, सुनील सोरेन अनुपस्थित थे.

     

    पार्टी के अंदर कोई नाराजगी नहीं, जीतेंगे सभी 14 सीटः दीपक प्रकाश

    बीजेपी कार्यालय में चल रही एनडीए की बैठक को महत्वपूर्ण मानते हुए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि पार्टी के अंदर प्रत्याशी के चयन को लेकर कोई भी नाराजगी नहीं है. आज की बैठक झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है.

     

     

    घमंडियां गठबंधन को इस चुनाव में हम कैसे हराएं इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति के साथ की तस्वीर को लेकर विपक्ष के वही लोग सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक माना और राष्ट्रपति के चुनाव में आदिवासी को वोट देने के बजाय यशवंत सिन्हा को वोट देने का काम किया

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में छापेमारी के दौरान गांजा बेचने वाला एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, डिजिटल तराजू समेत गांजा जब्त
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, योग गुरु ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.