Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावधान: अगले तीन महीने जमकर सितम ढाएगी गर्मी, लू के थपेड़े बढ़ाएंगे परेशानी, आईएमडी की चेतावनी
    Headlines

    सावधान: अगले तीन महीने जमकर सितम ढाएगी गर्मी, लू के थपेड़े बढ़ाएंगे परेशानी, आईएमडी की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सावधान: अगले तीन महीने जमकर सितम ढाएगी गर्मी, लू के थपेड़े बढ़ाएंगे परेशानी, आईएमडी की चेतावनी
    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा मौसम अपडेट जारी किया है. आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल से लेकर जून महीने के दौरान मैदानी इलाके के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है. इनमें, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, दिल्ली शामिल हैं. गौरतलब है कि इस समय पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

     

     

    अप्रैल-जून माह में होगी भीषण गर्मी- मौसम विभाग

    मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में अप्रैल से लेकर जून के बीच भीषण गर्मी होने की आशंका है, इस दौरान तकरीबन 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान को लेकर भी बदलाव दिख सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून की अवधि के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, एमपी, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में लू का सबसे बुरा असर देखने को मिल सकता है.

     

     

    भारत के कई हिस्सों में होगी भीषण गर्मी- मौसम विभाग

    मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल और जून माह के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. वहीं, अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, मध्य दक्षिण भारत में इसकी ज्यादा संभावना है.

     

     

    आठ दिनों तक लू चलने की आशंका- महापात्र

    आईएमडी डीजी मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, इन क्षेत्रों में सामान्यत: एक से तीन दिनों की तुलना में दो से आठ दिनों तक लू चलने की आशंका है. भारत में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया
    Next Article विस्तारा एयरलाइंस में गहराया संकट, 38 विमान पायलट की कमी के कारण रद्द करने पड़े

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.