Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी: चुनाव आयोग ने सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता श्रीनेत को लगाई फटकार, दी ये चेतावनी
    Headlines राजनीति

    बीजेपी: चुनाव आयोग ने सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता श्रीनेत को लगाई फटकार, दी ये चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजेपी: चुनाव आयोग ने सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता श्रीनेत को लगाई फटकार, दी ये चेतावनी
    नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को उनके महिलाओं के खिलाफ दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर फटकार लगाई है. आयोग ने साथ ही दोनों नेताओं को चेतावनी दी है कि वे अपने बयानों को लेकर सावधान रहें और आयोग की अब उन पर चुनाव के दौरान खास नजर रहेगी. चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है और भविष्य में सार्वजनिक बयानों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

     

     

    आयोग ने दी बयानों को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी

    भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. अपने जवाब में दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और निजी हमले किए. जवाब मिलने के बाद आयोग ने दोनों नेताओं को चेतावनी दी है कि अब वे आगे से सार्वजनिक बयानों को लेकर सावधानी बरतें. साथ ही चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बयानों की चुनाव आयोग द्वारा विशेष समीक्षा की जाएगी.

     

    आयोग ने कहा कि ‘वह आश्वस्त है कि दोनों नेताओं ने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया और यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है. उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है. आयोग द्वारा सोमवार से इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी संवाद पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी.’

    आयोग ने अपने चेतावनी नोटिस की कॉपी पार्टी के अध्यक्षों को भी भेज दी है, ताकि वे भी अपनी पार्टी के नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर आगाह कर सकें.

     

    दोनों नेताओं ने महिलाओं को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

    कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया था. जिस पर विवाद हुआ था और भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस नेता को घेर लिया था. बाद में सुप्रिया श्रीनेत को अपने बयान को लेकर सफाई देनी पड़ी थी. वहीं भाजपा सांसद दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिस पर चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित हेतु भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के अध्यक्षता में द्वि-सत्रीय बैठक का आयोजन
    Next Article जामताड़ा : हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के संकल्प के साथ तैयारी में जुटा भाजपा: अपर्णा

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.