Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव को लेकर नवादा डीएम ने ईवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
    Breaking News बिहार

    लोकसभा चुनाव को लेकर नवादा डीएम ने ईवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रजौली ,नवादा :लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का लोकसभा चुनाव होगा। कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। तो वहीं 4 जून को मतगणना होगा। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरो पर है। साथ ही बिहार में भी लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी सख्ती से हो रही है। निर्वाचन जिला पदाधिकारी सह जिलाधिकारी संबंधित पदाधिकारी और अधिकारियों के साथ बैठकों निरीक्षकों का दौरा करते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में रविवार को रजौली इंटर विद्यालय रजौली में बनाए जा रहे दो विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किए। वही नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने बताया कि रजौली मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय रजौली में हिसुआ और रजौली विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम डिस्पैच सेंटर बनाए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षात्मक तैयारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी को ईवीएम के डिस्पैच और उसकी पूरी ब्रीफिंग देने की बात कही है। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि बूथों सहित ईवीएम डिस्पैच सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम पर बिजली पानी की व्यवस्था ,वाहनों के पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था को चिन्हित करना। इस बैठक में उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नज़र हर बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव करना हमारा लक्ष्य है। वही मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, नवादा पुलिस अधीक्षक अम्ब्रीष राहुल, डीडीसी दीपक मिश्रा, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह रजौली अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के साथ अन्य अधिकारियों मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न
    Next Article इंटर में अनुमंडल टॉपर अनुपमा कुमारी को शिक्षक ने टैब देकर किया सम्मानित

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.