Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय नौसेना का अरब सागर में ऑपरेशन, ईरानी शिप पर सवार 23 पाकिस्‍तानियों को बचाया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारतीय नौसेना का अरब सागर में ऑपरेशन, ईरानी शिप पर सवार 23 पाकिस्‍तानियों को बचाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय नौसेना का अरब सागर में ऑपरेशन, ईरानी शिप पर सवार 23 पाकिस्‍तानियों को बचाया
    नई दिल्‍ली. भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानियों की जान बचा ली है. सभी को सोमालिया के डाकुओं ने बंधक बना रखा था. 12 घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला. ऑपरेशन में INS सुमेधा और INS त्रिशूल ने अहम भूमिका निभाई. भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों को गुरुवार को अरब सागर में ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) को ट्रैक करने के लिए भेजा गया था. 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल कंबार 786’ पर समुद्री डकैती ने हमला कर दिया और जहाज पर सवार सभी लोगों को बंधक बना लिया. घटना के इनपुट के आधार पर समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया.

     

     

    समुद्री लुटेरों ने ईरान की एक मछली पकड़ने वाली शिप को हाइजैक कर लिया था. इंडियन नेवी के पास इसको लेकर इमर्जेंसी कॉल आई. भारतीय नौसेना ने इस पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए ईरानी शिप को बचाने के लिए अरब सागर में अभियान छेड़ दिया. घंटों की मशक्‍कत के बाद इंडियन नेवी ने न केवल ईरानी पोत को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया.

     

     

    जानकारी के मुताबिक, ईरान की अल-कंबर 786 नाम की पोत अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी. इसके चालक दलों में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक थे. तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को हाइजैक कर लिया. भारतीय नौसेना की कमान को इसकी सूचना मिली. इसके बाद अपहृत शिप को छुड़ाने की कोशिश तेज कर दी गई. इस अभियान में गश्‍ती पोत INS सुमेधा की भूमिका काफी अहम रही. INS सुमेधा की मदद से हाइजैक ईरानी शिप का पता लगाया गया. पोत को समुद्री तट से तकरीबन 167 किलोमीटर दूर लोकेट किया गया. अल-कंबर को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल की भूमिक भी महत्‍वपूर्ण रही.

     

     

    12 घंटों तक चलता रहा संघर्ष
    ईरानी शिप को लोकेट करने के बाद उसे सुरक्षित छुड़ाने का अभियान चलाया गया. भारती नौसेना और समुद्री लुटेरों के बीच तकरीबन 12 घंटों तक संघर्ष चलता रहा. आखिरकार इंडियन नेवी के बहादुर जवानों ने लुटेरों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद ईरानी शिप अल-कंबर को एस्‍कॉर्ट के साथ सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया. भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है. पाकिस्‍तान के सभी 23 नागरिक भी सुरक्षित हैं. बता दें कि इस क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए अक्‍सर ही विभिन्‍न पड़ोसी देश की शिप आती रहती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी आईटी के नोटिस पर भड़के, बोले- सरकार बदलेगी तो, ये मेरी गारंटी है
    Next Article मुख्‍तार अंसारी सुपुर्द-ए-ख़ाक, बड़ी तादाद में जुटे लोग, कालीबाग कब्रिस्‍तान में मौजूद रहे परिजन

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.