Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली कैपिटल्स का नहीं खुला खाता, राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन से हराया
    Headlines खेल

    दिल्ली कैपिटल्स का नहीं खुला खाता, राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली कैपिटल्स का नहीं खुला खाता, राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन से हराया
    कप्तान ऋषभ पंत का कमबैक भी दिल्ली कैपिटल्स के भाग्य को नहीं बदल पा रहा. शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पंत बेहद निराश हैं. राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को अपने घर में आखिरी ओवर में पटखनी दी. यह दिल्ली की लगातार दूसरी हार है.दिल्ली की टीम प्वॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स 4 अंक लेकर दूसरे नंबर पर काबिज है.

     

     

    जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 9वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया. रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 45 गेंद की पारी में 7 चौके और तीन छक्के लगा कर आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. उनकी ताबड़तोड़ पारी से टीम ने आखिरी 7 ओवर में 92 रन जोड़े. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 185 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को 5 विकेट पर 173 रन पर रोक दिया. मौजूदा आईपीएल सत्र में यह नौ मैचों में घरेलू टीम की नौवीं जीत है. पराग ने नाबाद 84 रन बनाए.

     

     

     

    हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा, ‘निश्चिततौर पर निराश हूं. हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हम इससे सीख सकते हैं. हमारे गेंदबाजों ने 15-16 ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की लेकिन डेथ ओवर्स में उस लय को नहीं कायम रख सके. इसके बाद का गेम हमारे कंट्रोल से बाहर था.’ ऋषभ पंत 28 रन बनाने के लिए 26 गेंद का सहारा लिया. उन्होंने इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि शॉट के दौरान वह अपनी पावर जेनरेट नहीं कर पा रहे हैं. वह अभी रनों के लिए जूझ रहे हैं.

     

     

    ऋषभ पंत ने आगे कहा, ‘ कई बार ऐसा होता है कि धीमी शुरुआत के बाद बल्लेबाज डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं. इस मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ. रियान पराग ने जिस तरह से आखिरी के ओवरों में रुख अख्तियार किया, उसके बाद हम पूरी तरह से मैच से अपनी पकड़ खो दिए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन मिडिल ओवर्स में हमने विकेट गंवा दिए जो हमारे लिए नुकसानदायक साबित हुआ. हमें मध्यक्रम में मजबूती दिखानी होगी.’ दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए जबकि डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCrew Review: रियलिटी से दूर, पर एंटरटेनमेंट से भरपूर
    Next Article रामनवमी महोत्सव की तैयारी और सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर की बैठक हुई सम्पन्न, 187 लाइसेंसी एवं 6 गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों ने लिया हिस्सा, धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मानने का लिया गया निर्णय

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.