Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Crew Review: रियलिटी से दूर, पर एंटरटेनमेंट से भरपूर
    Headlines सिनेमा

    Crew Review: रियलिटी से दूर, पर एंटरटेनमेंट से भरपूर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Crew Review: रियलिटी से दूर, पर एंटरटेनमेंट से भरपूर
    करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ के बारे में बात की जाए तो ये एक मजेदार फिल्म है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा और स्वादानुसार सस्पेंस भी है. लेकिन पूरी फिल्म देखने के बाद मन में यही ख्याल आया कि काश ये सब इतना आसान होता तो फिर देश का हर आम आदमी करोड़पति होता और देश का हर भगोड़ा जेल के अंदर.

     

     

    कहानी- ‘क्रू’ की कहानी कोहिनूर एयरलाइन्स और इस एयरलाइंस में काम करने वाली 3 एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है. हरियाणा की दिव्या राणा (कृति सेनन) को लोन की समस्या सता रही है. सीनियर एयर होस्टेस गीता सेठी (तब्बू) और उनके पति (कपिल शर्मा) का गोवा में खुद का रेस्टोरेंट खोलने का सपना है, लेकिन 6 महीने सैलरी न मिलने की वजह से गीता का घर फिलहाल उसके शेफ पति को मिलने वाले होम डिलीवरी ऑर्डर से चल रहा है.

     

     

    दूसरी तरफ अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने वाली जैस्मिन (करीना कपूर खान) का भी बुरा हाल है. क्योंकि अब उनकी शानदार लाइफस्टाइल वाली जिंदगी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गई है. जैस्मिन के पास सैलरी न मिलने के कारण घर का किराया भरने तक के भी पैसे नहीं हैं. इन तीनों को अमीर बनने का एक आसान सा शॉर्टकट मिल जाता है. देश के भगोड़े ‘विजय वाल्या’ को पकड़ने तक का इन एयर होस्टेस का रोमांचक सफर देखने के लिए आपको थिएटर में जाकर ‘क्रू’ देखनी होगी.

     

     

    अब एक्टिंग के लिहाज से देखा जाए तो करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन ये तीन नाम ही काफी है. गीता सेठी के रूप में तब्बू ने एक मिडल क्लास औरत का किरदार पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है. करीना कपूर ने ग्लैमर का मसालेदार तड़का भी लगाया है. हरियाणा की दबंग दिव्या राणा की भूमिका में कृति सेनन की ईमानदारी नजर आती है. कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ दोनों अपने किरदारों को न्याय देते हैं और फिल्म के बाद भी वे दोनों याद रहते हैं. कस्टम अफसर की भूमिका में तृप्ति खामकर सरप्राइज करती हैं. फिल्म के गाने और सिनेमेटोग्राफी भी अच्छी है. ‘क्रू’ पैसा वसूल फिल्म है, आप इस देखने के लिए थिएटर में जाएंगे और खूब हंसेंगे, फिर घर आ जाएंगे और भूल जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ द्वारा ऋषि भवन में होली के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक सह रंगारंग का आयोजन
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स का नहीं खुला खाता, राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन से हराया

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.