Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल ने कोर्ट में पेश की दलील
    Breaking News Headlines राजनीति

    केजरीवाल ने कोर्ट में पेश की दलील

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केजरीवाल ने कोर्ट में पेश की दलील
    शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज ED रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ी । ये फैसला दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल की 7 दिन की और रिमांड मांगी थी। ईडी का कहना है कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि शराब घोटाले में ED ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था जिसके बाद 22 मार्च को उन्हें अदालत में पेश किया गया था। पिछली बार ED ने अदालत से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा था। इस बार ED ने 7 दिन की रिमांड मांगा है। इस बीच केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि ‘‘यह एक राजनीतिक साजिश है। जनता जवाब देगी।’’

     

     

    केजरीवाल ने अदालत में आबकारी नीति मामले में सुनवाई के दौरान खुद दलील पेश कीं। केजरीवाल ने अदालत में कहा, आबकारी नीति मामले में चार गवाहों ने मेरा नाम लिया, क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए चार बयान पर्याप्त हैं। देश के सामने आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की जा रही है। उन्होंने कहा, मैं ईडी की जांच का सामना करने को तैयार हूं।

     

     

    केजरीवाल ने कहा वह ED के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने अभी तक जांच में सहयोग किया। उन्होंने आगे कहा, मुझे किसी भी अदालत ने दोषी नहीं पाया है। ईडी और सीबीआई ने हजारों पन्नों की रिपोर्ट लगाई है। मैं ईडी का धन्यवाद देना चाहता हूं। ये केस दो साल से चल रहा है। आप सभी कागजों को पढ़ेंगे तो पूछेंगे कि आखिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया? 22 अगस्त 2022 को ED ने ECIR दर्ज किया, मुझको गिरफ्तार किया गया है। मुझपर किसी कोर्ट में दोषी नहीं ठहराया गया है। ईडी अब तक 31 हजार पेज के दस्तावेज जमा कर चुकी है और मेरा सिर्फ 4 बयान में जिक्र आता है।

     

     

    बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी कोर्ट रूम में मौजूद था। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कोर्ट में पेशी के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनका बेटा मौजूद था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार के दो मंत्री आतिशी और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur: कदमा के केडी फ्लैट जाने वाली सड़क को बंद किए जाने के खिलाफ फिर डीसी ऑफिस पहुंचे लोग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article महिलाओं पर बढ़ता बीजेपी का भरोसा….!

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.