Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एनडीए एकजुट
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में एनडीए एकजुट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची: चुनावी सरगर्मियों के बीच एनडीए नेता झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाते दिखे. कांके रोड स्थित आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने न सिर्फ गिरिडीह सीट पर चर्चा की, बल्कि झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प भी दोहराया. करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान बीजेपी-आजसू के संयुक्त चुनाव प्रचार के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

     

     

    गौरतलब है कि झारखंड की 14 सीटों में से  बीजेपी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है जबकि आजसू को एक सीट गिरिडीह दी गई है. 2019 में भी गिरिडीह सीट पर एनडीए के बैनर तले आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी. एक बार फिर यह सीट आजसू के पास है. इसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार 29 मार्च को पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद होने वाली है.

     

     

    ‘सभी सीटें जीतने की बनाई जा रही रणनीति’

    झारखंड में सभी 14 सीटें जीतने का दावा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आजसू के साथ हमारा पुराना गठबंधन है. लोकसभा चुनाव के दौरान हम एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने की रणनीति बनाई जा रही है.

     

    आजसू के साथ अनौपचारिक बैठक में चुनाव संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, हम कल इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे. इस मौके पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. हम इसके लिए तैयार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJHARKHAND :दुमका से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार रांची पहुंची सीता सोरेन
    Next Article झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता कुणाल षाड़गी झामुमो होंगे शामिल

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.