Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: 15 जिलों में बाढ़ से 21.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 73 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार: 15 जिलों में बाढ़ से 21.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 73 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: बिहार में बाढ़ और जलजमाव से 15 जिलों में लगभग 21.45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि अब तक बाढ़ में 73 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं नौ लोगों के जख्मी होने की खबर है.वहीं, जिन जिलों में बाढ़ के पानी से जल जमाव की समस्या है. वहां पानी और बिजली का संकट अभी तक कायम है. विभाग के मुताबिक बिहार के 15 जिलों के 92 प्रखंडों के 506 पंचायतों के अंतर्गत 959 गांव बाढ़ की चपेट में है.बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 45 राहत शिविर एवं 324 सामुदायिक रसोई चला कर राहत पहुंचाया जा रहा है. 1124 सरकारी एवं निजी नावों को लगाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 23 टीमें लगी हैं. इसके अतिरिक्त चार टीम भी इन जिलों में काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक पटना में 60 मोटर वोट के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की आठ टीमें लगी हैं.राहत-बचाव के दौरान बुधवार तक 69,752 लोगों को रेस्क्यू किया गया. 361 मरीज और 31 गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला गया है. अभी तक दो हेलीकॉप्टर से 7500 फूड पैकेट को गिराया जा रहा है. बाढ़ पीड़ितों के खाने के लिए पटना में जगहों पर सामुदायिक किचेन बनाया गया है. 20 चिकित्सकों को एंबुलेंस के साथ जीवन रक्षक दवाइयों के साथ तैनात किया गया है. पानी घटने के बाद बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है.उधर, दूसरी ओर बारिश खत्म होने के तीसरे दिन बुधवार को राजधानी के कुछ हिस्सों से पानी निकाला गया. लेकिन, अब भी दर्जनों इलाकों में जलजमाव है. खासकर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजेंद्र नगर का पूरा इलाका, पूर्वी-पश्चिमी लोहानीपुर, आर्य कुमार रोड, दिनकर गोलंबर से प्रेमचंद रंगशाला जाने वाली सड़क, कंकड़बाग के ऑटो स्टैंड, डिफेंस कॉलोनी की हालत खराब है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत Vs अफ्रीका टेस्ट: रोहित और मयंक के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर
    Next Article अधिकारी ने घर में छिपा रखा था 13.5 टन सोना, पुलिस भी हैरान

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.