Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवानपुर प्रखंड के मानोपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार राय का असामयिक हुआ निधन।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    भगवानपुर प्रखंड के मानोपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार राय का असामयिक हुआ निधन।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवानपुर प्रखंड के मानोपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार राय का असामयिक हुआ निधन।

    पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर प्रखंड के मानोपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार राय का असामयिक निधन हो गया। 61 वर्षीय श्री राय स्व गणेश राय के पुत्र थे। उनके निधन की सूचना पाकर मानोपुर स्थित उनके आवास पर भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य कई दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ सालों से डायबिटीज, बीपी और किडनी से जुड़ी समस्यायों से जूझ रहे थे। शुक्रवार को भी उनका डायलीसिस कराया गया था। जिसके बाद से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने सर्वोदय नगर स्थित आवास से आनन- फानन में उनका निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ घंटे तक ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को मानोपुर स्थित पैतृक आवास पर लाया। इसके बाद शनिवार को सिमरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अपने युवा समय से ही भाजपा के विचारधारा से जुड़े हुए थे उन्होंने पार्टी के कई पदों पर रहकर काम भी किया था क्षेत्र में हुए कला, साहित्य, संस्कृति और धर्म से जुड़े हुए कार्यक्रम मौका लगातार आयोजन करते रहते। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा कि श्री राय सच्चे और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे, गाँव ही नहीं पूरे क्षेत्र में उन्होंने समाज सेवा के दौरान बिना कोई भेदभाव के हर जरूरतमंद तक यथासंभव मदद पहुंचाने का काम किया करते थे। बता दे कि उनके गुजरने के बाद उनके राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके भतीजा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अविगत शाण्डिल्य लगातार काम कर रहे हैं। उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन से है। प्रांत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कई संगठन और राजनीतिक दलों के नेताओं ने अभीगत शांडिल को फोन पर दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और साथ खड़ा रहने की बात कही। इस अवसर पर अंतिम दर्शन करने के लिए भाजपा नेता संजीव सिंह, नवीन सिंह, अमिया कश्यप, कल्याण सिंह, पत्रकार घनश्याम देव, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी, आयुष ईश्वर समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखराब पड़े चापकलों को अविलंब दुरुस्त करें साथ ही आवश्यकतानुसार स्थल चिन्हित कर नए चापालक लगाने हेतु करें समुचित कार्रवाई – उपायुक्त
    Next Article भरत सिंह ने अपनो के संग मनाई होली

    Related Posts

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.