Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश बार कौंसिल 7 अप्रैल को लखनऊ में राजेश शुक्ल को करेगा सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उत्तर प्रदेश बार कौंसिल 7 अप्रैल को लखनऊ में राजेश शुक्ल को करेगा सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश बार कौंसिल 7 अप्रैल को लखनऊ में राजेश शुक्ल को करेगा सम्मानित

    उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल 7 अप्रैल को लखनऊ मेंअधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं और उनके कार्यान्वयन पर सेमिनार आयोजित कर रहा है जिसमे झारखंड से झारखंड राज्य बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल को विशेष रूप से शामिल होने का निमंत्रण उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल ने दिया है। उक्त सेमिनार का उदघाटन बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्र करेंगे। इस सेमिनार में सर्वोच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और उच्च न्यायालयों के भी भाग लेने की संभावना है।

    उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौर ने श्री शुक्ल को प्रेषित पत्र में दिया है। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल,अधिवक्ता को झारखंड में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया जायेगा।

    श्री गौर ने श्री शुक्ल को पत्र के अलावे मेल भी भेजा है तथा कोरोना की वैश्विक महामारी में उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को मदद करने के लिए आभार जताते हुए श्री शुक्ल के कार्यकुशलता और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने के लिए सराहना किया है।

    श्री शुक्ल 6 अप्रैल को जमशेदपुर से लखनऊ रवाना होंगे जहाँ 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। श्री शुक्ल को लखनऊ बार एसोसिएशन द्वारा भी सम्मानित किया जायेगा।यह जानकारी उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष और लखनऊ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सीनियर एडवोकेट श्री जानकी शरण पांडेय ने मेल से भेजी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी, दुर्गा पूजा मैदान के पीछे मुख्य सड़क पर कई महीनो से पड़े हुए कचरो का ढेर जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के संयुक्त पहल पर एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर से साफ सफाई करवाया गया
    Next Article होली पर्व 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.