Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में भाजपा को झटका: बीजेडी से गठबंधन की कोशिशें नाकाम, बीजेपी ने किया अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    ओडिशा में भाजपा को झटका: बीजेडी से गठबंधन की कोशिशें नाकाम, बीजेपी ने किया अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओडिशा में भाजपा को झटका: बीजेडी से गठबंधन की कोशिशें नाकाम, बीजेपी ने किया अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान
    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश भर की छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन करने में लगी बीजेपी को ओडिशा में झटका लगा है. यहां की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भाजपा की गठबंधन की कोशिशें नाकाम हुई हैं. बीजेपी ने अब यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे का ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बीजेडी से गठबंधन नहीं हो पाने की जानकारी दी है.

     

     

    बीजेपी ने ओडिशा में किया डबल इंजन सरकार बनाने का दावा

     

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने अपने ट्विटर हैंडल पर बीजेपी के ओडिशा में अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान किया है. सामल ने ट्वीट किया- विगत 10 वर्षों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है,

     

     

    इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. अनुभव में आया है कि देशभर में जहाँ भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं, लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

     

     

     

    ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं. 4.5 करोड़ ओडिशा वासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई :25 मार्च को मानव कल्याण समिति द्वारा फूलों की होली के कार्यक्रम का आयोजन,वृंदावन के तर्ज पर लठमार होली का लुत्फ उठाएंगे लोग
    Next Article दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गया जिला एआम आदमी पार्टी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर जतायाआक्रोष जताया।

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.