Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: पूर्व मंत्री आजम खान को 7 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना ,जानें क्या है पूरा मामला
    Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी: पूर्व मंत्री आजम खान को 7 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना ,जानें क्या है पूरा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी: पूर्व मंत्री आजम खान को 7 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना ,जानें क्या है पूरा मामला
    समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है. उनके सहित चार और दोषियों को यह सजा हुई है. हालांकि बाकि लोगों को यह सज पांच-पांच साल के लिए हुई है. सभी आरोपियों पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि सजा रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में सुनाई गई है.

     

     

    दरअसल, जिस वक्त कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को यह सजा सुनाई, उस दौरान आजम खान सीतापुर जेल में बंद थे, सुनवाई के दौरान वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे. आजम खान के अलावा जिन लोगों को सजा दी गई है उनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन शामिल हैं. यह चारों कोर्ट में मौजूद थे.

     

     

    जानिए क्या है यह मामला

    बता दें कि यह रामपुर का चर्चित डूंगरपुर मामला है. जिस वक्त यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और मंत्री आजम खान थे. इसी दौरान डूंगरपुर में विभागीय योजना के तरह आसरा आवास बनाए गए थे. वहीं इस स्थान पर पहले से ही कुछ मकान बने हुए थे. जिन्हें सरकारी जमीन पर बताकर साल 2016 में ध्वस्त किया गया था. इस मामले में पीडि़तों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था. आरोप है कि इन लोगों ने उनके घरों को जबरन खाली कराया था. मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया था. इन लोगों में आजम खान भी शामिल थे. इतना ही नहीं पीडि़तों ने साल 2019 में थाना गंज में केस भी दर्ज कराया था. मामले में एक दर्जन से ज्यादा अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को झटका, स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार
    Next Article जैक स्नाइडर की ‘रिबेल मून 2: द स्कारगिवर’ का ट्रेलर रिलीज

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.