Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था रामचंद्र दुबे स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान प्रेम कुंज हरहरगुड्डू में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था रामचंद्र दुबे स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान प्रेम कुंज हरहरगुड्डू में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था रामचंद्र दुबे स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान प्रेम कुंज हरहरगुड्डू में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा रामचंद्र दुबे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कुल 60 लोगों ने रक्तदान दिए। इस मौके पर अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, वरीय भाजपा नेता हरेंद्र सिंह को सॉल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों के कर कमलो से उपस्थित रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया गया। संध्या बेला में सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया।
    इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान बहुत जरूरी है।
    इस दौरान पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने इस मौके पर प्रेम कुंज चौक में हाई मास्ट लगाने का भी आश्वासन दिए हैं।
    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने रक्तदान शिविर के अलावे और भी शिविर लगाने की बात कही है। उन्होंने अपना हर संभव सहयोग और समर्थन देने का भी आश्वासन दिए हैं।
    जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा ने रामचंद्र दुबे की सामाजिक कार्यों को विस्तृत रूप से बताया वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रक्तदानशी लगाए जाने पर संस्थान के सारे टीम को काफी सराहना किए।
    पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, वरीय भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ने जनहित से संबंधित कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग देने का इस मंच से घोषणा किए।
    सभा का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, रमेश सिंह,उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह,वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रुपेश शर्मा,उमेश पांडे, संस्थान के अध्यक्ष सुधीर दुबे ,अनिल दुबे, प्रेम दुबे, रतन महतो, संजय सिंह, धनंजय उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, केशव सिंह,आनंद शर्मा, लीलाधर पांडे, सोनू मिश्रा, गुड्डू सिंह, विनय तिवारी, टिंकू, चंदन ओझा, रघु , गौरव, धनंजय सिंह, अमित चौधरी, बुतरू पांडे, पवन सिंह, रिकु सिंह, छवि विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची :आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस का पुतला जलाया
    Next Article व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया , 12681पेंडिंग केस का हुआ निष्पादन और 44,59,53,718 रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.