Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ के भदानीनगर लपंगा बस्ती के बाद अब कुरसे गांव में भी रेल अंडरपास को लेकर वोट बहिष्कार
    Breaking News झारखंड राजनीति

    रामगढ़ के भदानीनगर लपंगा बस्ती के बाद अब कुरसे गांव में भी रेल अंडरपास को लेकर वोट बहिष्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रामगढ़ के भदानीनगर लपंगा बस्ती के बाद अब कुरसे गांव में भी रेल अंडरपास को लेकर वोट बहिष्कार

    रामगढ़ । रामगढ़ जिले के भदानीनगर में फिर एक बार वोट बहिष्कार का मामला सामने आया है। जहां लपंगा बस्ती के बाद अब ग्राम कुरसे के ग्रामीणों ने विधायक सांसद सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गांव में वोट नहीं देने की बात कहकर वोट बहिष्कार किया गया है।

     

    कहा कुरसे गांव में रेल अंडरपास की मांग लंबे अरसे से होते आ रही है। ग्रामीणों को आवागमन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर छात्रों मजदूर किसान के साथ बिमार से ग्रसित मरीजों को आपातकाल स्थिति में भी रास्ते नहीं होने के कारण कई किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है।

     

     

    ग्रामीणों द्वारा पुर्व में कई बार सांसद, विधायक,रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया जिसके बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं। रेल अंडर पास को लेकर कोई पहल नहीं होता देख आज ग्रामीणों ने कुरसे गांव में बैठक की, और वोट बहिष्कार कर विरोध किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदास बेदिया और संचालन पंचायत समिति सदस्य कार्तिक मुंडा ने किया।

     

     

    बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा गया कि कुरसे सहित किन्नी, जराद, लेम, बीचा, कुसियारा, भंडरा, घाघरा और आसपास के कई गांव के लोग मुख्यमार्ग तक कच्चे रास्ते से होकर आवागमन को मजबूर हैं। आये दिन दुर्घटना होती है। जबकि चार पहिया वाहनों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशान स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम :कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी बोले ‘पूरा देश कह रहा – मैं हूं मोदी का परिवार’
    Next Article लोहरदगा में अपनी मांगो को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदर्शन.

    Related Posts

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.