आज चाईबासा जिले के खूंटकट्टी मैदान में तीन दिवसीय डेयरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मैंने कहा कि कोल्हान की धरती पर इस आयोजन का उद्देश्य यहाँ पर कृषि को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
कृषि के क्षेत्र में आज देश आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा है। लेकिन,अब हम इस क्षेत्र में कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल हरियाणा के द्वारा झारखंड में इस तरह का पहला आयोजन कोल्हान की धरती पर किया जा रहा है।इस दौरान संस्थान की ओर से जानकारी मिली कि यहां दूध के उत्पादन को हम बढ़ा सकते हैं और मैं कोशिश करूंगा कि
इसका एक सेंटर इस क्षेत्र में जरूर खुले जिससे लोगों को दूध उत्पादन में मदद मिले। मैं उन किसानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं,जो देश की अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान देते हैं।डेरी मेला एव कृषि प्रदर्शनी

