Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कालीमाटी को हराकर दलमा एकादश ने जीता मीडिया कप 2024 का खिताब,टेनिस बॉल का खिताब कॉपर धमाल को
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कालीमाटी को हराकर दलमा एकादश ने जीता मीडिया कप 2024 का खिताब,टेनिस बॉल का खिताब कॉपर धमाल को

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2024Updated:March 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कालीमाटी को हराकर दलमा एकादश ने जीता मीडिया कप 2024 का खिताब,टेनिस बॉल का खिताब कॉपर धमाल को

     

     

    जमशेदपुर : दलमा एकादश ने कालीमाटी एकादश को एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में छह रनों से हराकर मीडिया कप क्रिकेट का खिताब अपने नाम कर लिया.

     

     

     

    आज कीनन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में दलमा एकादश ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 151 रन बनाये, जवाब में कालीमाटी एकादश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये. इसके पहले आर्मरी ग्राउंड में खेले गये टेनिस बॉल के फाइनल में कॉपर धमाल ने धारागिरी डायमंड को हरा दिया. कीनन स्टेडियम में ड्यूज बॉल प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज दलमा के अभिषेक सिंह रहे. वे फाइनल के मैन आफ द मैच भी घोषित किये गये. जुबिली एकादश के निसार अहमद (8 विकेट) को बेस्ट बॉलर, रोहित सिंह (141 रन) को बेस्ट बैट्समैन, जुबिली एकादश के ही कार्तिक श्याम को बेस्ट फील्डर और कालीमाटी के कप्तान जय प्रकाश राय को मोस्ट इर्मेजिंग प्लेयर (139 रन एवं 1 विकेट) का एवार्ड प्रदान किया गया.

     

     

    टेनिस बॉल के मैन आफ द सीरीज का खिताब हाथीखेदा के आदित्य को मिला. फाइनल के मैन ऑफ द मैच कॉपर धमाल के हिमांशु, प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर धारागिरी के प्रतीक, बेस्ट बैट्समैन धारागिरी के रुपेश दूबे और बेस्ट फील्डर कॉपर धमाल के मंतोष घोषित किये गये.

     

     

    कीनन स्टेडियम में खेले गये फाइनल में टॉस जीतकर दलमा के कप्तान संदीप सावर्ण ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दलमा एकादश की ओर से अभिषेक ने 26 गेंदों पर 42, अमजद ने 21, ललित ने 28 और प्रसेनजीत ने 18 रन बनाये. दलमा एकादश की ओर से वकील, श्याम, अमित और अनिल राम ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में कालीमाटी के दोनों ओपनर केवल 9 रन के योग पर पैवेलियन लौट गये. मुरारी खाता न खोल सके और प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में चल रहे जय प्रकाश राय ने केवल एक रन बनाये. मगर अमित (44 गेंद 47 रन) और वकील (16 रन) ने 71 रनों की साझेदारी निभाकर मैच को रोमांचक बना दिया. रंजन गुप्ता ने 18 और दिनेश ने नाबाद 20 रन बनाये. दलमा की ओर से अमजद खान ने दो,

     

     

     

    अभिषेक, प्रसेनजीत और ललित ने एक-एक विकेट लिया. समापन समारोह में विधायक सरयू राय, टाटा स्टील के वीपी (आरएम) वीडी सुंदररमम, श्रीलेदर्स के चेयरमैन शेखर डे, टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड रुमा राजीव कुमार, टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, हसन इमाम मलिक, केके बिल्डर्स के एमडी विकास सिंह, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीबीपीएल के निदेशक गोपाल रस्तोगी, दैनिक भास्कर के संपादक डा. संजय पांडे, न्यू इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह,

     

     

     

    प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महासचिव अंजनी पांडेय आदि ने पुरस्कार वितरित किये. कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संरक्षक जय प्रकाश राय ने किया. प्रतियोगिता के आयोजन में अहम योगदान के लिये जयेश ठाकेर, आदित्य झा, विनय पूर्ति, मनोज सिंह, नानक सिंह, अभिजीत चौधरी, उमाशंकर सिंह को पुरस्कृत किया गया.

    कालीमाटी को हराकर दलमा एकादश ने जीता मीडिया कप 2024 का खिताब टेनिस बॉल का खिताब कॉपर धमाल को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.