Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विरोधियों को निपटाने को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दुरुपयोग संभव : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विरोधियों को निपटाने को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दुरुपयोग संभव : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विरोधियों को निपटाने को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दुरुपयोग संभव : कुलविंदर
    व्हिप का उल्लंघन करने वालों की सदस्यता खत्म हो
    जमशेदपुर। पैसे लेकर वोट देने या सवाल करने वालों पर मुकदमा चलाने के सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यीय खंडपीठ के फैसले पर टिप्पणी करते हुए अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र अथवा राज्य की मजबूत सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाने के लिए इस फैसले का दुरुपयोग कर सकती हैं?
    कई राज्यों में दल बदल एवं राजनीतिक दलों की टूट का उदाहरण देते हुए इस अधिवक्ता ने कहा कि निष्पक्ष जांच होने से चौंकाने वाले तथ्य उजागर होंगे। आखिरकार क्यों कोई जनप्रतिनिधि अपने मूल राजनीतिक दल के सिद्धांत, विचारधारा, कार्यक्रम, नीतियों को परे रख सत्ताधारी दल में शामिल होता है, जिसके खिलाफ जनता की अदालत में चुनाव लड़कर विजयश्री प्राप्त की थी।
    फिर मजबूत सरकार एवं सत्ताधारी दल अपने विरोधी दल के नेताओं पर घूस लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा सकता है और बहुमत के आधार पर एथिक्स कमेटी का फैसला आयेगा और सदस्यता चली जाएगी।
    ऐसे फैसले से लोकतंत्र कमजोर हो सकता है? विरोधी दल की ताकत जो वास्तव में जनता की आवाज होती है, उसे आसानी से दबाया जा सकता है।
    देश में प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र है और राजनीतिक दलों पर भरोसा कर जनता प्रतिनिधि चुनती है। ऐसे में कानून बनाया जाना चाहिए कि राज्यसभा का चुनाव हो या अन्य कोई नीतिगत निर्णय, यदि कोई भी जनप्रतिनिधि अपने दल के व्हिप का उल्लंघन करता है अथवा दल बदल करता है तो उसकी सदस्यता 24 घंटे के अंदर समाप्त कर दी जानी चाहिए।
    सत्ताधारी दल विरोधी दलों के सवाल को बहुत ही शातिराना तरीके से पैसे के बदले में पूछा गया सवाल साबित कर सकते हैं। उनके नियंत्रण में जांच एजेंसी होती है और उसके दुरुपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
    यहां तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह भी प्रावधान होना चाहिए था कि अभिव्यक्ति का जो विशेष अधिकार लोकसभा राज्यसभा एवं विधानसभा सदस्य को मिला है, उसका दुरुपयोग बंद हो। सदस्य यदि किसी धार्मिक, जाति, वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत कर रहा है तो उसके खिलाफ उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा चलाया जा सकता है। इस विशेष अधिकार का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सांसद और विधानसभा में देखे गए हैं।
    पैसे लेकर सदन में भाषण या वोट दे तो क्या उस पर मुकदमा चलेगा या नहीं? इस तरह के रिश्वत वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की संविधान पीठ ने सोमवार को सर्वसम्मति से फैसला सुना दिया है. बेंच ने 1998 के फैसले (पीवी नरसिम्हा राव घूस मामला) को पलट दिया और साफ तौर पर कहा कि ‘रिश्वत मामलों’ में एमपी, एमएलए मुकदमे से नहीं बच सकते।
    कोर्ट का ये फैसला ‘सीता सोरेन बनाम भारत सरकार’ मामले में आया है. अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 105(2) और 194(2) के तहत सांसदों और विधायकों को हासिल विशेषाधिकार की नए सिरे से व्याख्या की है और 1998 के नरसिम्हा राव जजमेंट के दौरान इन दोनों अनुच्छेदों की व्याख्या को गलत माना है. ‘राजनीति में नैतिकता’ के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने इसको बेहद महत्त्वपूर्ण मामला माना.
    सात सदस्य खंडपीठ में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस केस की सुनवाई की और तकरीबन पांच महीने बाद सोमवार को फैसला सुना दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहलदर साह के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने दी बधाई, कहा- उनके सांगठनिक अनुभव एवं सक्रियता का पार्टी को मिलेगा लाभ
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.