Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्पना सोरेन की भावुक और धमाकेदार एंट्री भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगा!
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कल्पना सोरेन की भावुक और धमाकेदार एंट्री भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगा!

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल्पना सोरेन की भावुक और धमाकेदार एंट्री भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगा!

     

    गिरिडीह: पूर्व से जैसा अनुमान लगाया जा रहा था और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जीवन संगिनी कल्पना सोरेन ने राजनीतिक जीवन में धमाकेदार एंट्री की है गिरिडीह की धरती से उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा लहराया.भाषण के दौरान जिस तरह से कल्पना भावुक हो रही थी वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश उतने ही जोश में नारे लगा रहे थे

    यहां पार्टी के 51वें स्थापना दिवस समारोह में वह मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री हफिजुल अंसारी, मंत्री बेबी देवी, विधायक सुदिव्य कुमार के साथ मौजूद रहीं और यहीं से राजनीति का शंखनाद भी किया. पूर्व मुखमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद एक्स भी कई भावुक पोस्ट कल्पना ने पूर्व में की थी

    आज गिरिडीह की क्रांतिकारी भूमि से जन नायक हेमन्त जी की आवाज बनकर मैं आप सभी के बीच पहुंची:कल्पना सोरेन

    केंद्र की भाजपा सरकार ने हेमन्त जी को जेल में नहीं डाला है, झारखण्ड के स्वाभिमान और आत्म-सम्मान को जेल में डाला है। और इसका करारा जवाब मिलेगा। आने वाले वक्त में इसका करारा जवाब दिया जायेगा।

    मैं सोच कर आयी थी कि जैसा हेमन्त जी ने माननीय विधानसभा में कहा था कि “मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा। केंद्र की भाजपा सरकार के लिए आंसू का कोई मतलब नहीं है। आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक के आंसुओं का इनके सामने कोई मोल नहीं है।”, मैं भी आंसू नहीं बहाऊंगी। मगर, आप सभी के अथाह स्नेह और आशीर्वाद के सामने मैं अपने आप को रोक न सकी।

     

     

    यहां कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कल्पना ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला. कहा कि सूबे में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी तभी से दिल्ली में बैठी केंद्र की सरकार ने साजिश रचना शुरू कर दिया. जैसे तैसे जन जन के नेता हेमंत सोरेन को फंसाने की साजिश रची जाने लगी. केंद्र की मोदी सरकार झारखंडियों की अस्मिता के रक्षक हेमंत को झुकाने पर अड़ी रही.

     

     

    हेमंत ने झारखंड की अस्मिता बचाने के लिए झुकना वाजिब नहीं समझे तो उन्हें जेल में डाल दिया गया. कहा कि कल रविवार को अपने जन्मदिन पर वह जेल गई और हेमंत से मिलीं. हेमंत ने उनके कांधे पर हाथ रखा और कहा कि हिम्मत नहीं हारना है. हेमंत ने कहा कि उन्हें जेल भेजा गया है वे अभी जीवित हैं. हमें केंद्र की दमनकारी नीति से लड़ना होगा.

    कल्पना ने जोहार के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. बोली हेमंत की गिरफ्तारी से झारखंड की एक एक जनता गुस्से में है. इस गुस्से को दबाना है और एक एक वोट से केंद्र की सरकार को जवाब देना है.

    भाषण देने के दौरान कल्पना सोरेन भावुक हो गई. कल्पना के भावुक होते ही लोगों ने समर्थन में नारा लगाना शुरू कर दिया.

    मौजूद भीड़ ने कहा जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा. इसके आलावा कल्पना ने लोगों के इस समर्थन पर धन्यवाद दिया

    दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा का हजारीबाग पहुंचना भी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है

    कल्पना सोरेन की भावुक और धमाकेदार एंट्री भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगा!
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
    Next Article कल नाला विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कई महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास / भूमिपूजन झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया जायेगा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.