Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

    *◼️ एक भी मतदाता छूटे नहीं, चुनाव आयोग का उद्देश्य*

    आज दिनांक 04.03.2024 को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का जिले भर के मतदान केंद्रों में आयोजन किया गया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य आज 04 मार्च 2024 से सोशल मीडिया अभियान के तहत हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर का संचालन किया जा रहा है।
    अभियान के तहत मतदाताओं ने अपने मतदान केंद्र अथवा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से सूची में अपने नाम की जांच करते हुए अपने फोटो को सोशल मीडिया में पोस्ट किया।
    निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला सह अपर समाहर्ता श्रीमति पूनम कच्छप, 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार सहित सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने इस अभियान में शामिल होकर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया।

    उन्होंने अपील किया कि अभियान के तहत मतदाता से अपने मतदान केंद्र जाकर अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर अपना नाम जांच कर संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है, तो नया पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने के लिए कहा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ भी मौजूद रहीं।

    वहीं इस अभियान के समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी श्री सुनील सिंह के द्वारा नारायणपुर एवं जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान के प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर अंतिम प्रकाशित मतदाता की प्रति एवं प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के साथ बी०एल०ओ० की हैं वे आम नागरिकों को उक्त अभियान के बारे में बता रहे हैं एवं आवश्यकता पड़ने पर मतदाता सूची में पंजीकरण आदि हेतु आम नागरिकों से भरा हुआ प्रपत्र प्राप्त करेंगे। आप लोग अपने मतदाता सूची में नाम को अवश्य जांच करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा से लिया पदभार
    Next Article कल्पना सोरेन की भावुक और धमाकेदार एंट्री भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगा!

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.