Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा से लिया पदभार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा से लिया पदभार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा से लिया पदभार

    *◼️शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव, समुचित विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ सर्वांगीण विकास को नव पदस्थापित उपायुक्त ने बताई प्राथमिकता*
    K
    *◼️नव पदस्थापित उपायुक्त ने अधिकारियों से परिचय कर आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु दिए निर्देश*

    आज दिनांक 04.03.2024 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने निवर्तमान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) से पदभार ग्रहण किया।

    इससे पूर्व जिले के नव पदस्थापित श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) का जामताड़ा आगमन पर निवर्तमान उपायुक्त सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

    *फ्री एंड फेयर निर्वाचन, समुचित विधि व्यवस्था संधारण व सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बताई अपनी प्राथमिकता*

    नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत बारी बारी से जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसके अलावा जिले में समुचित विधि व्यवस्था संधारण, महिलाओं का समुचित विकास, रोजगार की नई संभावनाओं की तलाश के अलावा विकास योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक निर्बाध रूप से लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर क्राइम से जिले को मुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर प्रभावी एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को अनिवार्य रूप से समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, खाद्यान्न, सुरक्षा मुहैया कराने हेतु आवश्यक कदम उठायेंगे। वहीं मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब के कहा की जिले के सभी पंचायतों में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालयों में जरूरी व्यवस्था के साथ साथ उसके नियमित संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

    *सभी का भरपूर सहयोग मिला*

    जामताड़ा जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव को बताते हुए निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कहा कि उनके अल्प कार्यवधि में सभी का भरपूर सहयोग मिला और हमने टीम भावना के साथ मिलकर कार्य किया। वहीं उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सम्पूर्ण जिले वासियों को सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति ममता मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला प्रभारी श्रीमती राजपति देवी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य
    Next Article मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.