Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने जारी की सूची जमशेदपुर से फिर विद्युत वरण महतो खूटीं से अर्जुन मुंडा को टिकट, देखे किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा ने जारी की सूची जमशेदपुर से फिर विद्युत वरण महतो खूटीं से अर्जुन मुंडा को टिकट, देखे किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने जारी की सूची जमशेदपुर से फिर विद्युत वरण महतो खूटीं से अर्जुन मुंडा को टिकट, देखे किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी

     

     

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. आज जारी पहली लिस्ट में पीएम मोदी समेत कुल 195 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं, जिसमें झारखंड के भी 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

     

     

    बीजेपी ने झारखंड के 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बीजेपी ने झारखंड से दो सीटिंग एमपी का टिकट काट दिया है. हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा और लोहरदगा से सांसद सुदर्शन भगत को टिकट नहीं दिया गया है. वहीं 2019 में जिन दो सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था, वहां भी उम्मीदवार बदले गए हैं. राजमहल से पिछली बार हेमलाल मुर्मू बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन अब वे जेएमएम में शामिल हो चुके हैं. वहीं सिंहभूम से 2019 में लक्ष्मण गिलुआ चुनाव लड़े थे, यहां से उम्मीदवार बदला गया है, लक्ष्मण गिलुआ का निधन हो चुका है.

     

     

    जारी सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी कोडरमा से उम्मीदवार बनाया गया है. हजारीबाग से जयंत सिन्हा की जगह वर्तमान विधायक मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. गोड्डा से निशिकांत दुबे चुनाव लड़ेंगे वहीं रांची में फिर से संजय सेठ को मौक दिया गया है. राजमहल से ताला मरांडी को टिकट दिया गया है, जबकि दुमका से सुनील सोरेन चुनाव लड़ेंगे.

     

     

    कांग्रेस से बीजेपी में आईं गीता कोड़ा को सिंहभूम से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं जमशेदुपर से फिर से विद्युत वरण महतो को मौका दिया गया है. लोहरदगा से समीर उरांव और पलामू से विष्णु दयाल राम को टिकट मिला है.

     

     

    झारखंड से तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है. वे सीटें हैं, धनबाद, चतरा और गिरिडीह. धनबाद सीट से फिलहाल पीएन सिंह सांसद है, चतरा से सुनील सिंह वहीं गिरिडीह सीट सहयोगी आजूस के खाते में है,

     

     

    जहां से चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद हैं.लोहरदगा से सुदर्शन भगत की जगह समीर उरांव को मौका दिया गया है. समीर उरांव फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं, वहीं हजारीबाग से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को मौका दिया गया है, वह फिलहाल हजारीबाग सीट से विधायक हैं.

    देखे किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी भाजपा ने जारी की सूची जमशेदपुर से फिर विद्युत वरण महतो खूटीं से अर्जुन मुंडा को टिकट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देश पर सूची जारी
    Next Article झारखंड लोकसभा के सभी 11 भाजपा प्रत्याशियों को भरत सिंह ने दिया बधाई

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    September 21, 2026

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.