Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP में लगातार बारिश जारी, लखनऊ में स्कूल बंद, अब तक 20 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP में लगातार बारिश जारी, लखनऊ में स्कूल बंद, अब तक 20 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने के कारण वर्षा जनित हादसों में राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई. इसके अलावा 30 से अधिक मवेशियों के भी मरने की सूचना है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मानसूनी टर्फ का जोर बने रहने से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है.आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य में हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर हादसे हुए हैं. सरकार ने जिला अधिकारियों को तत्काल पीडितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही विकासखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के लिए बनाये गये अस्थाई बाड़ों में उनके चारे आदि की व्यवस्था कराएं. बारिश के चलते पानी भरने से पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है. बारिश के कारण गोवशं के बीमार होने से उनके मरने की सूचना है.लखनऊ और आसपास के इलाकों में कल सुबह से लगातार बारशि हो रही है और अभी यह सिलसिला जारी है. बारिश के चलते जिलाधिकारी कोशल राज शार्मा के आदेश पर लखनऊ में 12 तक के सभी स्कूल आज बंद हैं. बारिश के चलते अनेक स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन तक बारिश होने की चेतावनी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हादसों की आशंका के चलते संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं.सूत्रों के पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में दैवीय आपदाओं में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है. बिजली गिरने से सोनभद्र और कौशांबी में 3-3 और भदोही और लखनऊ में दो ,जौनपुर में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं. इसके अलावा अमेठी, बाराबंकी, ललितपुर,कौशांबी, पीलीभीत, बांदा, गोरखपुर में एक-एक और, बलिया में तीन लोगों की वर्षाजनित हादसों में मृत्यु हुई हैं. भारी बारिश और बाढ़ के चलते 30 से अधिक पशुओं की भी मौत होने की सूचना हैं.गौरतलब है कि मौसम विभाग ने गुरुवार रात प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी. इस बीच कुछ स्थानों पर भारी से भारी की चेतावनी भी दी थी. इसके अलावा 28 और 29 सितम्बर को पर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में अगले 72 घंटे में मूसलाधार बारिश आशंका, जारी हुआ रेड अलर्ट
    Next Article घी के डिब्बों में छिपाकर ले जा रहे थे 26 पिस्तौल, दो हथियार अरेस्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.