Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बहरागोड़ा से लाभार्थी संपर्क अभियान का किया आगाज, लाभार्थियों से संवाद कर समझाए मोदी की गारंटी के मायने, यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया ट्राई साइकिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बहरागोड़ा से लाभार्थी संपर्क अभियान का किया आगाज, लाभार्थियों से संवाद कर समझाए मोदी की गारंटी के मायने, यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया ट्राई साइकिल

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बहरागोड़ा से लाभार्थी संपर्क अभियान का किया आगाज, लाभार्थियों से संवाद कर समझाए मोदी की गारंटी के मायने, यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया ट्राई साइकिल
    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क साधने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या लाखों में है। जिन्हे फोकस करके भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।
    सोमवार को भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के पहले चरण की शुरुआत बहरागोड़ा के प्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद लेने के साथ किया। इसके बाद, कुमारडूबी, ब्राह्मणकुंडी, जयपुरा, खंडामोदा एवं अन्य क्षेत्रों में सैकड़ो ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभार्थियों से संवाद किया। संपर्क यात्रा के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने चलने फिरने में असमर्थ तूफान सिंह, निवासी: ग्राम- जामबनी, टोला-सालपातडा को ट्राई साइकिल प्रदान किया।
    कुणाल षाड़ंगी ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। कहा कि मोदी की गारंटी के मायने को देश का प्रत्येक किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग बखूबी समझने लगा है। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची है। लाभार्थी हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के साथ डट कर खड़ा रहा है। केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक-एक वादों को पूरा कर विश्वास को मजबूत किया है।
    पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया, रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया, खुले में शौच पर पाबंदी के लिए इज्जत घर देकर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया, कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुँच जरूरतमंदों तक सफलतापूर्वक हुई है। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल से जल योजना की शुरुआत की गई है। यात्रा में उन तमाम केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा किए। जिसे मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में धरातल पर उतारने की पहल हुई है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
    लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के दौरान तपन ओझा, सुदीप  पटनायक, हिमांशु मिश्रा, निर्मल दुबे, हीरा सिंह, दीपक महापात्र,  बबलू साव, शंकर हालदार , बिभास दास, शिबू प्रधान, शयामल माईति, निमाई पाईडा, रोहित कुइला, सत्य किकंर पाल, आशिष नंदी, हीकिम महतो, सत्यव्रत पांडा, सदाशिव दास, अर्धेन्दु साहू, अभिजीत दास, अभीजीत बाग, जगदीश राय, सोमू लेका समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बहरागोड़ा से लाभार्थी संपर्क अभियान का किया आगाज यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया ट्राई साइकिल। लाभार्थियों से संवाद कर समझाए मोदी की गारंटी के मायने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी ने भगवान राम के बाल लीला का प्रसंग सुनाया, कहा- आज के युवा चाहे जितने भी मॉडर्न व शिक्षित बनें, अपने माता-पिता, सनातन संस्कृति व परंपरा को कभी न भूलें
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    October 21, 2026

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    October 21, 2026

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    हल्दीपोखर में ताला तोड़कर 30 हजार नकद और जेवरात की चोरी

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, पोटका में धूमधाम से मना दशहरा

    गम्हरिया-कांड्रा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गोत्सव

    विजयादशमी पर रावण दहन: जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, विकास सिंह ने किया पुतला दहन

    एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी का मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

    कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा: नशे में युवकों ने की मारपीट और पथराव, कर्मचारी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.