Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती , वंशजों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती , वंशजों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती , वंशजों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प ।
    सामाजिक समरसता और ज्ञान की प्रतिमूर्ति रहे हैं संत रविदास – विकास सिंह
    मानगो दलमा पहाड़ की तराई में बसे कुमरुम बस्ती में संत रविदास के वंशजों ने संत शिरोमणि रविदास जी की 647 वीं जयंती धूमधाम से मनाई । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में रविदास समाज के लोग एकत्रित होकर ठाकुर संत रविदास जी के चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया ।

     

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंझगांव महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मानदेव रविदास जी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित रविदास समाज के लोगों ने बताया कि पूरे जिले में संत शिरोमणि रविदास जी की कहीं भी मंदिर अथवा प्रतिमा नहीं स्थापति है जिसका मलाल पूरे समाज को है रविदास समाज के लोगों ने बताया कि लोग उनकी प्रतिमा अपने घर में रखकर ही पूजा अर्चना करते हैं अगर मंदिर रहता तो दुसरे समाज के लोग भी उनकी पूजा अर्चना करते । मौके में उपस्थित बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा संत शिरोमणि रविदास जी केवल रविदास समाज के नहीं बल्कि देश के सभी समाज के संत और गुरु रहे हैं । उनके लिखे हुए दोहे को लोग अनुसरण करेंगे तो लोगों के जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी ।

     

     

    विकास सिंह ने कहा सामाजिक समरसता और ज्ञान के परिमूर्ति रहे हैं संत रविदास । उनकी 647 वीं जयंती के पुनीत अवसर पर रविदास समाज के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने संत रविदास जी की प्रतिमा के सामने संत रविदास जी स्थाई प्रतिमा और मंदिर बनाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में विशिष्ट भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया के संत रविदास जी कारण ही भारत में रहने वाले सभी लोगों को बराबर का सम्मान और अधिकार मिला हुआ है । कार्यक्रम के बाद ठाकुर संत रविदास जी की आरती की गई इसके बाद पूरे मोहल्ले में प्रसाद का वितरण किया गया । उपस्थित लोगों सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए सामूहिक रूप से बैठकर एक साथ भोजन कर संत रविदास जी के पद चिन्हों में चलने का संकल्प लिया ।

     

     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, महादेव रविदास, विमल बैठा,गणेश रविदास, संतोष रविदास, सीताराम अग्रवाल ,अमरिंदर पासवान, राजेंद्र राम, खोगेंन रविदास, विकास सहानी,अर्जुन रविदास, विक्की रविदास, राजेश रविदास, सपन कुमार, भोक्तो रविदास, अंकित रविदास, छोटे लाल सिंह,संदीप शर्मा, राकेश लोधी,राम सिंह कुशवाहा संतोष चौहान, दुर्गा दत्त, संजय सिंह, गोपी चौधरी, दयाकांत तिवारी, मंजू रविदास,सपना रविदास, प्रतिमा रविदास, लाल मुनी रविदास, रोहित उपाध्याय, विजय सिंह, संजु देवी, अश्वनी सिंह, विजय महतो सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के सरायकेला-खरसावां आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया
    Next Article योगी सरकार का बड़ा निर्णय: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 6 माह के अंदर फिर से होगी परीक्षा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.