Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में फेयरवेल और अभिनंदन समारोह का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में फेयरवेल और अभिनंदन समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में फेयरवेल और अभिनंदन समारोह का आयोजन।

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी एड सत्र 2021-23 और डी एल एड सत्र 2020 -22 और 2021- 23 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2023 – 25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर फेयरवेल देते समय सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। पास आउट विद्यार्थियों को एप्रन और कैप पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई।

    सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच गेम आयोजित किया गया। इन नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे सुमन डे और मिस फ्रेशर्स रहीं नयन दास । विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत – नृत्य प्रस्तुत किया । अपना वक्तव्य देते हुए सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि हमारे सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल रहे । महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तरफ से जब भी कैंपस ड्राइव हो वो जरूर उपस्थित रहें।
    वर्तमान विद्यार्थियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्र – छात्रा रेगुलर रहें और सभी तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लें।
    प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी धैर्य के साथ जीवन जीना सीखें ।प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित रहें और महाभारत के अर्जुन की तरह एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें।
    इस समारोह में सभी व्याख्यातागण उपस्थित रहे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर भूपेश चंद और डी एल एड इंचार्ज लेक्चरर जयश्री पांडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

     

    कार्यक्रम के पश्चात पूर्ववर्ती छात्रों के साथ एक बैठक भी की गई जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता और डॉक्टर सतीश चंद्र ने विद्यार्थियों को नैक की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और उन्हें आगामी होने वाले पूर्ववर्ती छात्रों के बैठक में भी शामिल होने को कहा।
    कॉलेज के चेयरमैन रामबचन जी और अध्यक्षा रंभा देवी ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें प्रेषित कीं। समारोह में डॉक्टर सतीश चंद्र, डॉक्टर दिनेश यादव, डॉक्टर सुमनलता ,डॉक्टर गंगा भोला, लेक्चरर रश्मि लुगून, लेक्चरर अमृता सुरेन , असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ,लेक्चरर बबीता कुमारी , असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य कर्मकार इत्यादि उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का संचालन किया छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा , लिलिमा भकत और सिमरन कुमारी ने । धन्यवाद ज्ञापन किया दीपिका पारिया ने।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आम मजदूर यूनियन की आमसभा आयोजित ,तीसरी बार इस संस्था के अध्यक्ष चुने गए रघुनाथ पांडेय
    Next Article संत शिरोमणि रविदास जी का संक्षिप्त जीवन परिचय

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.