Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाराणसी: जिस चौराहे से गुजरी राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, बीजेपी नेताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    वाराणसी: जिस चौराहे से गुजरी राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, बीजेपी नेताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाराणसी: जिस चौराहे से गुजरी राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, बीजेपी नेताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया
    वाराणसी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अपनी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा लेकर बनारस पहुंचे। यहां उन्‍होंने करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। न्‍याय यात्रा में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग उत्‍साह में नजर आए। इस बीच जब न्‍याय यात्रा गुजर गई तब बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उस जगह को 51 लीटर गंगाजल से धोया और जमकर नारेबाजी की।

     

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा निकलने के बाद गोदौलिया के नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। कार्यकताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है। मांस खाने वाला जिसकी सनातन पर कोई आस्था न हो उसने यहां आकर चौराहे को दूषित किया है लिहाजा हमने इसको 51 लीटर गंगाजल से पवित्र किया है। इस दौरान कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा लिए हुए थे।

     

     

    राहुल ने चौथी बार बाबा दरबार में लगाई हाजिरी

    इससे पहले राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाई। राहुल गांधी सुबह तकरीबन 9:45 बजे चंदौली से निकलकर वाराणसी पहुंचे। सियासी जानकारों ने बताया कि गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है। उधर,अमेठी, रायबरेली व लखनऊ के मार्ग पर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा कानपुर में 21 फरवरी को रुकेगी। इसके बाद 24 फरवरी को यात्रा मुरादाबाद से फिर शुरू होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होकर राजस्थान जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी सोनवा प्रखंड में पहुंची ,आम ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी से अवगत कराई
    Next Article ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन के युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष बने आदित्य तिवारी

    Related Posts

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    July 16, 2026

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    July 16, 2026

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.