Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, कहा- वोट की ताकत और मजबूत होगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, कहा- वोट की ताकत और मजबूत होगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, कहा- वोट की ताकत और मजबूत होगी
    कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड योजना पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह निर्णय नोट के मुकाबले वोट की ताकत को और मजबूत करेगा पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह उम्मीद भी जताई कि उच्चतम न्यायालय इस बात पर भी ध्यान देगा कि चुनाव आयोग ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ के मुद्दे पर विपक्षी दलों से मिलने से लगातार इनकार कर रहा है। उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बांड योजना को सूचना का अधिकार कानून और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया है।

     

     

    फैसला बेहद स्वागत योग्य है

    जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उच्चतम न्यायालय ने मोदी सरकार की बहुप्रचारित चुनावी बॉन्ड योजना को संसद द्वारा पारित कानूनों के साथ-साथ भारत के संविधान का भी उल्लंघन माना है। लंबे समय से प्रतीक्षित फैसला बेहद स्वागत योग्य है और यह नोट पर वोट की शक्ति को मजबूत करेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ‘चंदादाताओं’ को विशेषाधिकार देते हुए अन्नदाताओं पर किसी भी तरह का अत्याचार कर रही है।

    रमेश ने कहा, “हमें यह भी उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय इस बात पर ध्यान देगा कि चुनाव आयोग वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से मिलने से लगातार इनकार कर रहा है। यदि मतदान प्रक्रिया में सब कुछ पारदर्शी है तो फिर इतनी जिद क्यों?”

     

     

    चुनावी बॉन्ड ने भ्रष्टाचार को बढ़ाया- गहलोत
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक ठहराने का उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य है। ” उन्होंने दावा किया, “चुनावी बॉन्ड ने भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया। इसने राजनीतिक चंदे की पारदर्शिता को खत्म किया और सत्ताधारी पार्टी भाजपा को सीधे लाभ पहुंचाया।” गहलोत के मुताबिक, “मैंने बार-बार कहा कि चुनावी बॉन्ड आजाद भारत के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। आज उच्चतम न्यायालय के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि चुनावी बॉन्ड राजग सरकार का एक बड़ा घोटाला है।” उन्होंने कहा, “यह फैसला देर से आया, पर यह देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बेहद जरूरी फैसला है। उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा:सूर्य धाम परिसर स्थित राम मंदिर के चौथे वर्षगांठ पर 23 फ़रवरी से 29 फ़रवरी तक राम चरित मानस कथा पाठ का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.