कांग्रेस किसे देगी लोकसभा का टिकट और कौन बनेगा उम्मीदवार? डॉ अजय विजय खान राकेश तिवारी प्रबल दावेदार
जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया किन लोगों ने जमा किया आवेदन लौट आई तिलक पुस्तकालय की रौनक
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाकर कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. एआईसीसी के निर्देश पर बनी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने अब अपने उम्मीदवारों के चयन पर काम करना शुरू कर दिया है कांग्रेस को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. जो कांग्रेस की कल्पनाओं से परे उनकी हार हुई है इसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने इसकी सूचना चुनाव लड़ने की इच्छुक कार्यकर्ताओं को दी इसके बाद से ही तिलक पुस्तकालय जमशेदपुर में रौनक लौट आई है तिलक पुस्तकालय में गहमा गहमी के माहौल में खुद जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को देखा गया कि वे आवेदन जमा ले रहे हैं डॉ अजय कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खान के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश तिवारी ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा दिया है दर्जनों लोगों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है परंतु डॉक्टर अजय विजय खान राकेश तिवारी और अजय सिंह टिकट के दावेदारों में रेस हो गए हैं जिला अध्यक्ष के माध्यम से सूची प्रदेश अध्यक्ष को जानी है आज आवेदन करने की अंतिम तिथि थी
ज्ञात होगी कि पिछले कई महीनो से लगातार यह देखा जा रहा है कि राकेश तिवारी राहुल गांधी के काफी करीब हुए हैं उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार के कार्यक्रम में राकेश तिवारी साथ-साथ रहे हैं लगभग तीन दशक से कांग्रेस के लिए राकेश तिवारी बूथ स्थर से लेकर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभालते रहे हैं दर्जनों संगठन से राकेश तिवारी जुड़े हैं
दिल्ली सूत्रों की माने तो केंद्रीय कमेटी की सहमति के बाद संबंधित सीट पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जाएंगे. कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस हर हाल में फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह तक अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है.
जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया किन लोगों ने जमा किया आवेदन
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार 09- जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उम्मीदवारी के दूसरे दिन जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आवेदन पत्र जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कार्यालय प्रभारी सह उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्राप्त किया। आवेदन पत्र जमा करने वालों में मुख्य रूप से डाॅ अजय कुमार, अजय सिंह, बिजय खाॅ, सामंता कुमार, राकेश तिवारी, अनिल कुमार तिवारी,
अवधेश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, राम वृक्ष गुप्ता, सनत चक्रवर्ती काल्टू, महेश खिरवाल, कमलेश कुमार पाण्डेय, खगेनचन्द्र महतो, पुनीता चौधरी, अजय महतो, अजय मंडल, संजय कुमार यादव, योगेन्द्र सिंह राठौर, ललटू महतो नें दावेदारी संबंधित आवेदन पत्र जमा कराया।

