Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के द्वारा एम0 सी0 मधुकर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर साहित्य

    उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के द्वारा एम0 सी0 मधुकर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के द्वारा एम0 सी0 मधुकर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण

     

     

    जमशेदपुर :एग्रिको सुमन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रांगण में श्री एम0 सी0 मधुकर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के द्वारा निर्मला देवी हेरिटेज के सभागार में सम्पन्न हुआ।

     

     

    पुस्तक लोकार्पण के उपरांत श्री एम0 सी0 मधुकर ने अपने पुस्तक के विषय में विस्तार से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ये पुस्तक खुशहाली का आधार ‘गृह प्रबंधन शिक्षा’ की चैथी संस्करण है। इससे पहले के संस्करण को टाटा स्टील भी अपने श्रमिकों के बीच गृह प्रबंधन शिक्षा को लेकर सेमिनार में कई बार रख चुका है, उसे अपने परिवार समाज में अपनाने को कहा गया।

     

     

     

    पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह पुस्तक ‘गृह प्रबंधन शिक्षा’ निश्चित तौर पर अत्यंत ही उपयोगी है, क्योंकि जहां महिलाएं कुशल होती हैं वह परिवार खुद ब खुद खुशहाल हो जाता है श्री मिश्रा ने कहा कि इस पुस्तक को राँची विश्वविद्यालय एवं बिहार विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। यह अत्यंत ही खुशी की बात है। हम राज्यपाल महोदय से आग्रह करते हैंे कि इसे उड़िसा के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाय।

     

     

    मुख्य अतिथि महामहिम रघुवर दास ने अपने संबोधन मे कहा कि निश्चित तौर पर मुधकर जी के द्वारा रचित यह पुस्तक समाज के लिए उपयोगी साबित होगी। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का महत्व सबसे अलग है उन्होंने कहा कि सुमन मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जाने वाला कार्य अत्यंत ही प्रशंसनीय है इन्होंने समाज के मध्यम एवं निचले तबके को ध्यान में रखकर ट्रस्ट को चला रहे हैं जहाँ अनेको बच्चों ने पढ़कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। निर्मला देवी हेरिटेज के माध्यम से समाज में महिलाओं को कुशल प्रशिक्षण देकर

     

     

     

    उन्हें आत्म निर्भर बनाने का पहल करेंगें। श्री दास ने कहा कि पुरे दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां कुटुम्ब व्यवस्था सबसे मजबुत है, इसकी केन्द्र बिन्दु हमारे समाज की महिलाएं है।

     

     

    कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमती नूतन झा ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सूर्य मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री भुपेन्दर सिंह एवं सम्मानित अतिथि के रुप में श्री शंकर पाठक एवं काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, धन्यवाद ज्ञापन श्री गोविन्द पाठक ने किया।

    उड़िसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के द्वारा एम0 सी0 मधुकर के द्वारा रचित पुस्तक का लोकार्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने मंत्री से मिलकर भगवानपुर प्रखंड की समस्या से अवगत कराया।
    Next Article JAMSHEDPUR:मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना साकार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.