Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘रेपो रेट’ में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई को दायरे में लाने की कोशिश
    Breaking News Headlines राजनीति

    भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘रेपो रेट’ में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई को दायरे में लाने की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘रेपो रेट’ में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई को दायरे में लाने की कोशिश
    भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट की दरों को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है. यह लगातार छठी बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके साथ-साथ आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई को कम करना हमारी प्राथमिकता रहेगी.

     

     

    आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि मेक्रोइकोनॉमिक और आर्थिक बदलावों के विस्तृत आकलन के बाद MPC ने 5-1 के बहुमत से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद आपकी ईएमआई नहीं बढ़ेगी यानी लोन महंगे नहीं होंगे.

     

     

    रेपो रेट स्थित करने के फैसले पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश में मजबूत आर्थिक गतिविधि, महंगाई में कमी और और सामान की कीमतों में कमी होने की वजह से रेपो रेट को स्थिर रखा गया है. आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि हम महंगाई को लक्ष्य के दायरे में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और यह दायरे में आती जा रही है. बता दें कि महंगाई दर बढ़ने का लक्ष्य 2-6 फीसदी है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कारोबार की गति धीमी बनी हुई है लेकिन इसमें तेजी के संकेत बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई की रफ्तार सुस्त पड़ी है और इसमें और नरमी आने के आसार हैं.

    बता दें कि रेपो रेट वो दर होती है जिस दर पर आरबीआई अन्य बैंकों को कर्ज देता है. रेपो रेट महंगाई को कम करने के टूल के तौर पर काम करता है जब महंगाई ज्यादा होती है तो आरबीआई रेपो रेट को बढ़ाकर बाजार में पैसे की आमद को कम करने का प्रयास करता है. रेपो रेट ज्यादा होने पर बैंकों को आरबीआई से मिलने वाला कर्ज महंगा हो जाता है.

     

     

    इसके बदले में बैंक भी अपने ग्राहकों को महंगी दरों पर लोन देते हैं, जिससे बाजार में पैसे की आमद रुक जाती है और जब मार्केट में पैसा कम आता है तो डिमांड भी कम होती है और इस तरह महंगाई पर काबू पा लिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई दिल्ली: सर्द हवाओं से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत, दिल्ली की हवा साफ
    Next Article फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 जागरूकता रथ कों जिला मुख्यालय से किया रवाना

    Related Posts

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    July 28, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    July 28, 2026

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    जमशेदपुर में CISCE जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 17 स्कूलों के 100 से अधिक तैराक ले रहे हिस्सा

    जेआरडी टाटा की दूरदृष्टि को नमन: नेट-ज़ीरो, नवाचार और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है टाटा स्टील

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान : दिनेश कुमार

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.