Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भागलपुर के सैंडिस कॉम्पाउंड में शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार
    Breaking News बिहार

    भागलपुर के सैंडिस कॉम्पाउंड में शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भागलपुर:बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना एवं उद्योग विभाग,बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज भागलपुर के सैंडिस कॉम्पाउंड में हुआ। मेले का उद्घाटन ज़िला पदाधिकारी भागलपुर, डॉ॰ नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया।जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस 10 दिवसीय मेले में पूरे राज्य की 120 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों ने भाग लिया है।साथ ही खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पी०एम०ई०जी०पी०, जीविका समूह एवं दूसरी संस्थाओं का स्टॉल लगाया गया है।
    हर काउंटर पर बिहार उत्पादित अलग-अलग हस्त निर्मित एवं आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है जो उपभोक्ताओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है। यह मेला 6 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक चलेगा और प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना व उद्योग के अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों के लिए ऐसे मेले का आयोजन एक अच्छी पहल है। इस तरह के प्रदर्शनी का लाभ उठाने के लिए लोगों को मेले में आना चाहिए। इस मेले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से लाभान्वित कई लाभार्थियों ने भी अपना स्टॉल लगाया है और काफी बड़ी संख्या में अलग अलग डिज़ाइन के खादी एव ऊनि कपड़े से बने सामग्री को यहां लगाया है, जिसे आम लोग खरीद सके।बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं ने भाग लिया है। मेला में हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट की 60 संस्थाओं द्वारा बिहार में उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है। इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रचार-प्रसार तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिले।खादी और ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार में भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। इसके लिए आज हमलोगों को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है, हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लें, कि कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके। मेला के शुभारंभ अवसर पर महा प्रबंधक,जिला उद्योग केंद्र मनीष कुमार,मेला प्रभारी अभय सिंह व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव नियुक्त शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने दी बधाई।
    Next Article कृषि मंत्री विजय सिंहा ने कृषि विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    Related Posts

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.