Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरे का असर
    Breaking News Headlines

    हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरे का असर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरे का असर
    नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप निकली. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली. वहीं उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालय वाले इलाकों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ जबरदस्त बर्फबारी हुई. इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई.

     

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को हरियाणा, पंजाब, बिहार, पूर्वी राजस्थान और बंगाल समेत मैदानी राज्यों में सुबह में कोहरा छाया रहा. लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकली. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी मंगलवार को भी धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है.

     

     

     

    उत्तर और मध्य भारत के ज्यातार इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. अब ये बढ़कर 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक है. उधर पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने मिला. जबकि पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्य बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे.

     

    वहीं कश्मीर घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है. यहां कई इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई. जिससे घाटी में घूमने गए सैलानियों के चेहरे खिल उठे. लेकिन बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हो गईं. इनमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है. जिस पर बर्फ की मोटी चादर जम गई.

    कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी दर्ज की गई. दोनों राज्यों में रविवार और सोमवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिली. बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश में लगातार छठे दिन चार नेशनल हाईवे बंद रहे. इसके अलावा 645 सड़कों पर भी आवाजाही ठप रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद: मंडी से 35,000 कीमत का 140 किलो लहसुन उड़ा ले गए चोर
    Next Article केजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.